बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनियुक्त नोडल अधिकारी एच एस चौहान सर डी आर डी ए जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कार्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के आगमन पर सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ युगेश्वरी बर्मन, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी एस एल प्रेमी, कमलेश नवरंग सहायक विस्तार अधिकारी, सुनील जाँगड़े के साथ बिहान के साहिना अंसारी एवं पदस्थ समस्त कैडर के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान सभाकक्ष मे समीक्षा बैठक भी किया गया। जिसमे गौठान, महिला समूह, गोबर खरीदी, मिशन अंत्योदय सर्वे, सामाजिक आर्थिक जनगणना 2023, बेरोजगारी भत्ता जैसे समस्त योजनाओं के बारे मे चर्चा परिचर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया।
वहीं खुरसुला, मडकड़ी, धनसीर, रोहिना, बेलटीकरी इत्यादि गौठानो का निरिक्षण भी किया गया।







