Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बीजेपी का विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न…
    Featured

    बीजेपी का विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJune 16, 2023No Comments2 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी सरसीवा में भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बिलाईगढ़ विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर नारियल भेंट एवं गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खुले मन से अपने विचार प्रकट किए। उपस्थित कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

    इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता गिरवर निराला ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर सम्मान किया।

    वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा व सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मान सम्मान के साथ भाजपा वाला गमछा पहना कर उनका भावपूर्ण सम्मान किया।

    उन्होंने वरिष्ठ सदस्यों के साथ परिचर्चा के पश्चात् 30 मई से 30 जून तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल का 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होने कहा कि वरिष्ठ कार्यकताओं के आशीर्वाद से ही भाजपा की सरकार बनेगी। अपनी पीढ़ी के कार्यकर्ताओं से मिलना बेहद सुखद अनुभव है। वही भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा, मंडल, शक्ति केन्द्रो से बूथस्तर पर सतत् संपर्क बनाये रखना है। राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रही हैं सभी कार्यकर्ताओं को जन जन तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, 15 वर्षो के रमन सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों और वर्तमान में भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार की साढ़े चार वर्षो की नाकामियों को उजाकर करना हम सबकी जिम्मेदारी हैं इस अवसर पर सभी उपस्थित वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं के सामुहिक भोज का आयोजन किया गया था। प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित भाजपा वर्ग गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    मंच में भाजपा जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान,धनीराम साहू, भुगेश्वर साहू, रामकृष्ण साहू, शिवरात्रि केशरवानी, गोपाल, शंकर लाल नायक, मंडल अध्यक्ष छतराम साहू, धनेश साहू, सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विराजमान थे। कार्यक्रम का संचालन सरसीवा मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063517
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.