सारंगढ़ बिलाईगढ़ : स्वच्छ सरोवर अभियान अंतर्गत जिले में 23 जून को व्यापक पैमाने पर सबकी सहभागिता से तालाबों की साफ-सफाई की जाएगी। तालाब के आसपास एवं सीढिय़ों में साफ-सफाई होने से सभी लोगों को लाभ मिलेगा। परिवेश भी स्वच्छ एवं सुन्दर रहेगा। तालाबों से प्लास्टिक, जलकुंभी, कचरा, कटीली झाडिय़ां साफ होगी। हमर सरोवर हमर धरोहर सामूहिक श्रमदान में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, सरपंच, पंच, पटेल और ग्रामवासी शामिल होंगे।







