Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ : मैदान में बैठकर पढ़ने को मजबूर है बच्चे…भवन पूर्ण रूप से है जर्जर…पढ़े मामले में क्या कहते है अधिकारी…
    Featured

    बिलाईगढ़ : मैदान में बैठकर पढ़ने को मजबूर है बच्चे…भवन पूर्ण रूप से है जर्जर…पढ़े मामले में क्या कहते है अधिकारी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 14, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत समीपस्थ ग्राम लिमतरी के स्कूली बच्चे स्कूल भवन जर्जर होने के कारण मैदान पर पढ़ाई करने को मजबूर है। हालात ऐसा है कि भवन अंदर पढ़ने पर भवन गिरने का डर लगा रहता है और वही मैदान पर बैठकर पढ़ाई करने से बाहर धूप और उमस गर्मी से बच्चे हलकान होते है। जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके बावजूद भी कोई उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है।

    बता दे कि शास. पूर्व माध्य. शाला लिमतरी भवन का छत पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है, वही प्राथमिक शाला लिमतरी भवन की दीवारों से आर पार देखा जा सकता है, ऐसे में जान हथेली पर रखकर बच्चे पढ़ाई करने को विवश है। जी हां यह आलम तब का है जब राज्य सरकार की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री स्कूल जतन” के तहत 2 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत लिमतरी की दोनो शाला भवन आज भी जर्जर पड़ी हुई है।

    एक ओर सरकार शिक्षा गुणवत्ता की बात करती है, सैकड़ों योजनाएं चला रही ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, वही दूसरी ओर देखा जाय तो बच्चों के बैठने के लिए भवन भी नही है, जिससे बच्चे खुले आसमान के नीचे बैठ कर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है।

    बता दे कि कुछ दिन पहले ही ग्राम पंचायत एवम समस्त ग्रामवासी उच्च कार्यालयों में जाकर प्रार्थना पत्र देकर मरम्मत एवम अतिरिक्त कक्ष की मांग के साथ साथ कार्यवाही न होने पर तालाबंदी का अल्टीमेटम तक दे डाले है, इतने में भी जिम्मेदार अधिकारियों एवम जनप्रतिनिधि ध्यान नही दे रहे है।

    वही राज्य सरकार द्वारा मुखमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत कई हजार करोड़ रुपयों की स्वीकृति दी गई है, लेकिन इतने जर्जर भवन को ऐसे महत्वपूर्ण योजना का लाभ ना मिल पाना समझ से परे है। एक बार फिर ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती पार्वती प्रहलाद साहू तथा ग्रामीणों ने जर्जर भवन की मरम्मत एवम अतिरिक्त कक्ष के लिए गुहार लगाई है।

    इस संबंध में ग्राम पंचायत लिमतरी के सरपंच श्रीमती पार्वती प्रहलाद साहू ने जर्जर विद्यालय की स्थिति से अवगत कराते हुए लिखित प्रार्थना पत्र उच्च कार्यालयों में दिया है तथा दो दिवस के भीतर संतुष्टिप्रद आश्वासन नही मिलने पर समस्त ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूलों में तालाबंदी करने का अल्टीमेटम भी दिया है। आज हालात यह है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी इस ओर किसी ने ध्यान नही दिया। जिसमे उच्चधिकारियो से मिलकर समस्या बताने वालों में प्रहलाद साहू सरपंच प्रतिनिधि, छत राम यादव उपसरपंच प्रतिनिधि, प्रदीप महंत एसएमसी अध्यक्ष, महेश राम खांडेकर पंच , सेवक राम, अर्जुन सिंह, मालिक राम, लोकनाथ, हरनारायण, जानिक राम, दिलहरण, सुरेंद्र सहित कई ग्रामीण शामिल है।

    इस संबंध में विकासखंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि आवेदन मिला है, उसको उच्चधिकारियो को प्रेषित करुंगा। समय रहते सभी को स्टीमेट प्रस्ताव बनाकर बीआरसीसी में जमा करना था, शायद वे जमा नही किये थे और यू डाइस भरते है उसमें नई बिल्डिंग दिखा रहे है। डाटा में अतिरिक्त कुछ दिखा रहा है समय मे जानकारी नहीं देंगे तो मरम्मत के लिए स्वीकृति कहा होगा।

    एस एन साहू
    विकासखंड शिक्षाधिकारी

    पिछले तीन वर्षों से आवेदन उच्चधिकारियो को दिया जा रहा है, जिसका पावती हमारे पास उपलब्ध है। उसके बाद भी कोई अधिकारी स्कूल में नही आये है। अभी वर्तमान में तीनों कक्ष बंद पड़ा है। एक प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष में कुर्सी टेबल रखे हुए है। आज बाहर मैदान में बैठाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा था लेकिन वहां भी उमस गर्मी से बच्चे हलकान थे।

    कान्हा पटेल
    प्रभारी प्रधानपाठक
    शास. पूर्व माध्य. शाला लिमतरी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,048 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,687 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,407 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,214 Views
    Don't Miss

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    By Ghatna ManchanApril 1, 20260

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में…

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1051716
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.