छत्तीसगढ़ : बंद कमरे में मिली ब्यूटीशियन की लाश…परिजनों ने लगाया हत्या कर लटकाने का आरोप…
बिलासपुर : किराए के मकान में रहने वाली ब्यूटीशियन की फांसी पर लटकी लाश मिली है। लाश लगभग दो दिनों पुरानी बताई जा रही है। मृतिका युवती के परिजनों ने हत्या कर युवती को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र कहां है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 36 सिटी मॉल में 22 वर्षीय प्रियंका नायक उर्फ बबली पिता शरद नायक ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का काम करती थी। कोरबा के रजगामार की रहने वाली थी। मृतिका के पिता एसईसीएल कर्मी है। प्रियंका ने 12 वीं तक पढ़ाई करने के बाद ब्यूटीशियन का कोर्स कर लिया और इसी वर्ष जुलाई की शुरुआत में उसने बिलासपुर में आकर रहना शुरू किया था। युवती 36-सिटी मॉल स्थित सेलून में ब्यूटीशियन का काम करती थी। मॉल के ही पीछे ही गंगानगर में किराए के मकान में रहती थी। दो दिनों से उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और बदबू आने पर आज सुबह जब उसके पड़ोसियों ने उसके घर के अंदर झांक कर देखा तो प्रियंका का शव फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसियों के द्वारा इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई।
सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर जाकर जब तफ्तीश की तब प्रेम प्रसंग की आशंका में युवती के आत्महत्या करने की प्रारंभिक जानकारी लगी। पुलिस को जांच से पता चला कि युवती के प्रेमी का नाम सूरज है। पुलिस युवती के परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा की कार्यवाही कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या कर लाश फंदे से लटका दिया गया है। बिना पुलिस या मकान मालिक के दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से निकालने की बात कही। युवती के पिता शरद नायक का कहना है कि उनकी बेटी के नाक से खून निकल रहा था व शरीर में कई जगह खरोच के निशान है। साथ ही शरीर में सुसाइड का कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है। घर का दरवाजा भले ही अंदर से बंद था पर उसे खिड़की से आसानी से हाथ डालकर खोला व बंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती उसकी बेटी के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।







