बिलाईगढ़ : वनांचल में हाथी का कहर…एक को हाथी ने कुचलकर मारा…एक को आई गंभीर चोट…संसदीय सचिव का बड़ा एक्शन…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ के वनांचल क्षेत्र में एक बार फिर हाथी ने कहर बरसाया है। आपको बता दे जंगल से भटकते हुए हाथी वनांचल पहुंच गए है, जिसके चलते कुशगढ़ निवासी गोवर्धन रत्नाकर को हाथी ने कुचल कर मार डाला। वही धुराऊ साहू थरगाव निवासी को गंभीर चोट आई है, जिसे रिफर किया गया।
इसकी जानकारी वनांचल के लोगो ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय को दी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डीएफओ बलौदाबाज़ार मयंक अग्रवाल को मृतक को मुआवजा राशि देने और गंभीर हुए धुराउ का उचित इलाज कराने निर्देश दिया। साथ ही लोगो को सावधानी से रहने और जरूरत होने पर ही बाहर जाने की अपील की।







