Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़-बिलाईगढ़ : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गठन की पहली वर्षगांठ…मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है नवोदित सारंगढ़ जिला : श्री राय…
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गठन की पहली वर्षगांठ…मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है नवोदित सारंगढ़ जिला : श्री राय…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 3, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गठन की पहली वर्षगांठ…मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है नवोदित सारंगढ़ जिला : श्री राय…

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिला स्थापना का एक साल पूर्ण होने के अवसर पर आज स्थानीय खेलभाठा मैदान में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ श्री चंद्रदेव राय और विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर नवगठित जिला के उत्सव की शुरूआत की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल आयोजित किया गया, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं के द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए।

    स्थानीय खेलभाठा मैदान में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में हरदी हाईस्कूल, सारंगढ़ के पं. लोचन प्रसाद पांडेय शासकीय महाविद्यालय, प्रांजल मानसिक दिव्यांग स्कूल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। प्रांजल मानसिक दिव्यांग स्कूल के बच्चों के प्रदर्शन से खुश होकर विधायक श्रीमती जांगड़े ने 11 सौ रूपए का नगद इनाम प्रोत्साहन स्वरूप दिया।

    मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते रहते संसदीय सचिव श्री राय ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सतत् मांग पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सौगात दी है। इस नवीन जिले का निर्माण उन्हीं की दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की विलुप्त हो रही संस्कृति, तीज-त्यौहार, परंपरा, मान-सम्मान को वास्तविक रूप से संरक्षित किया है, बढ़ावा दिया है। विधायक श्रीमती जांगड़े ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को जिला बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि यहां 100 बिस्तर अस्पताल, कोसीर को उप-तहसील बनाया गया है और हाल ही में कोसीर को नगर पंचायत बनाने मंत्रिपरिषद में निर्णय लिया गया है। विधायक श्रीमती जांगड़े ने स्वर्गीय नंदकुमार पटेल के योगदान को याद करते हुए जिला बनने की संक्षिप्त जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने जिले के पिछले एक वर्ष की उपलब्धि, पूर्ण हुए कार्यों और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ने 01 सितंबर 2022 को जिले का गठन हुआ था और 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ के 30वें जिले के रूप में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अस्तित्व में आया। यह जिला रायगढ़ व बलौदाबाजार जिले से विभाजित होकर और रायपुर-बिलासपुर संभाग से विभाजित कर बनाया गया है। कार्यक्रम को श्रीमती मंजू मालाकार और श्री निराकार पटेल ने भी समारोह को संबोधित किया।

    इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ श्री निराकार पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़ श्रीमती मंजू मालाकार, अध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला श्रीमती तारा शर्मा, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद सारंगढ़ श्रीमती सोनी बंजारे, सदस्य जिला पंचायत रायगढ़ श्री कैलाश नायक, विधायक प्रतिनिधि श्री गनपत जांगड़े, सहित पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    जिले की पहली वर्षगांठ पर काटा केक, ‘सारंगढ़ हर जिला बन गै’ गाने पर थिरके जनप्रतिनिधि : सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला गठन की पहली वर्षगांठ आज जिला मुख्यालय में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय और सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने केक काटकर जिला स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने का हर्षोल्लास मनाया। मंचस्थ अतिथियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही “सारंगढ़ हर बनगे जिला, बिलाईगढ़ हर बनगे जिला” गाने पर जनप्रतिनिधियों ने थिरककर अपनी खुशियों का इजहार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,898 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    By Ghatna ManchanSeptember 6, 20260

    शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित… पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर…

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063387
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.