छत्तीसगढ़ : टोनही का आरोप लगाकर महिला की पिटाई, बचाने आए परिवार वालों को भी पीटा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलासपुर : कोटा क्षेत्र के नवागांव में महिला पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए पति-पत्नी ने पिटाई कर दी। आरोपितों ने बीच-बचाव करने पर पीड़ित महिला के स्वजन से भी मारपीट की। महिला ने की शिकायत पर कोटा पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नवागांव निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि घटना 24 जुलाई की है। रात आठ बजे गांव के संतोष लहरे और उसकी पत्नी कविता उसके घर पहुंचे। इसके बाद टोनही होने का आरोप लगाकर दरवाजे को लाठी से मारते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर संतोष और उसकी पत्नी ने महिला की डंडे से पिटाई की। महिला के पति और बेटा-बेटी बीच-बचाव के लिए आए।

- Advertisement -

इस पर संतोष, कविता और उसके साथ आए अशोक व उसकी पत्नी सोनू ने भी जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। मारपीट से आहत महिला ने मंगलवार को इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मारपीट के बाद संतोष और उसके साथ आए लोगों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान गांव वालों ने भी पीड़ित का सहयोग नहीं किया। मारपीट के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करने के बजाए अपना दरवाजा बंद कर लिया। इससे हमला करने वालों के हौसले और बढ़ गए। इससे डरकर परिवार के सदस्य घर में ही रहे। मंगलवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महिला थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Latest News

राजस्व मंत्री से मिला मध्यान्ह भोजन डाटा आपरेटर संघ…इस संबंध में हुई चर्चा…

राजस्व मंत्री से मिला मध्यान्ह भोजन डाटा आपरेटर संघ...इस संबंध में हुई चर्चा... बिलाईगढ़ : कमलेश साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!