Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सनातनियों में भारी उत्साह के बीच मना रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…
    Featured

    सनातनियों में भारी उत्साह के बीच मना रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 23, 2024No Comments3 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    देवभोग : सनातनियों में भारी उत्साह के बीच मना रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

    गिरीश सोनवानी
    देवभोग : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र भर में भारी उत्साह देखा गया वही क्षेत्र के सभी गांव में विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गये।राम अयोध्या में 500 वर्षो बाद टाल से मंदिर में स्थापित हुये इस बात पर लोगों में भारी खुशी है।आयोजन को लेकर देवभोग ,अमलीपदर, गोहरापदर, उरमाल, काण्डेकेला, झरगांव सहित मैनपुर और देवभोग ब्लाक के सैकड़ों गांवों में अक्षत कलश‌ लेकर हिन्दू समाज को न्यौता देने से लेकर हरि नाम संकीर्तन, भजन संध्या सहित अनेक धार्मिक आयोजनो से गांव‌ का माहौल राममय हो गया। हालांकि की इन आयोजनों का नेतृत्व विहिप संगठन कर रही थी मगर गांवों से लेकर मोहल्ले तक लोग स्व स्फूर्त राम काज के लिये उत्साहित दिखे। क्षेत्र भर में शोभायात्रा निकाली गयी, शोभायात्रा से लौटने के बाद हिन्दु समाज ने अपने आदर्श श्री राम का महाआरती किर समापन किया।

    देवभोग में विभिन्न आयोजनो के साथ दिखा भारी उत्साह :- रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देवभोग में दिनभर हुये आयोजनो में जगन्नाथ मंदिर को सजाया गया वही इस अवसर पर सुरमयी भजन कार्यक्रम के साथ साथ सुंदरकांड पाठ और केंवट समाज द्वारा श्री रामलला के झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई।वही हिन्दु संगठन ने समाज के सहयोग से रात्रि प्रसादी भण्डारे का आयोजन रखा गया।वही गिरसूल, कोदोबेडा, दिवानमुडा, झाखरपारा, करचिया सहित हरि संकीर्तन, सुबह 10बजे से 1बजे तक सुरमयी संगीत संध्या के भक्तिमय भजन,दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक नगर में विशाल शोभायात्रा सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।देवभोग के शोभायात्रा में आसपास के गांव के रामभक्त शामिल हुये। शोभायात्रा में राम दरबार के जीवंत झांकी को भी शामिल किया गया।

    अमलीपदर, गोहरापदर, काण्डेकेला, उरमाल में भव्य आयोजन :- मैनपुर ब्लाक के गोहरापदर अमलीपदर, उरमाल, काण्डेकेला में रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर नगर साज सज्जा की भव्यता के साथ 21जनवरी को कलश यात्रा के साथ भजन संध्या देखने को मिला वही अमलीपदर में आदर्श रामायण मण्डली ने रामायण पाठ किया।वही उरमाल में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ रात्रि में दुर्ग के जगदीश सोनी का भजन कार्यक्रम हुआ। गोहरापदर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गये।

    एम मानु स्कुल के बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति :-देवभोग के एम मानु निजी स्कुल के शिवज्ञा मिश्रा, लोकेश, प्रिया, प्राची, लल्ली, सोनिया ने सुरमयी भजन संध्या की टीम के साथ अपनी मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी।

    हर घर दीप जलें रौशनी से जगमगाया गांव‌ की गलियां :- वही प्राण प्रतिष्ठा के रात्रि क्षेत्रभर के लोग दीपोत्सव के रूप में मनाये हर घर का आंगन रंगोली से सजे वहीं हर घर दीप जलायें गये।आयोजक हिन्दु संगठन ने‌देवभोग नगर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 1500 और तृतीय पुरस्कार 1000रूपये रखा गया था। इसमें लगभग 34 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया वहीं इस प्रतियोगिता स्थान रखने वाले प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063502
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.