Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के तहत प्रधानमंत्री जुड़े वर्चुअली…प्रधानमंत्री ने 34 हजार 400 करोड़ रूपए से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास…
    Featured

    बलौदाबाजार : विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के तहत प्रधानमंत्री जुड़े वर्चुअली…प्रधानमंत्री ने 34 हजार 400 करोड़ रूपए से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 24, 2024No Comments5 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    कैबीनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने दी जिले को नई सौगात,40 गावों में 6 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से महिलाओं के लिए बनेगा महतारी सदन…सुहेला खल्लारी मार्ग के लिए 20 लाख सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा…अतिथियों ने विभागीय स्टॉल निरीक्षण के दौरान में हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत किया सामग्री और कार्ड वितरण…

    बलौदाबाजार : विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम शनिवार को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के लिए दुर्गा मैदान ग्राम पंचायत सुहेला में भाटापारा विधान सभा में मंडी परिसर भाटापारा नगर, कसडोल विधानसभा में मंडी परिसर कसडोल नगर में आयोजित किया गया। जिसमें विधान सभा बलौदाबाजार मुख्य अतिथि के रूप केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, भाटापारा में रायपुर सांसद सुनील सोनी, कसडोल में पूर्व विधायक सनम जांगड़े जी शामिल हुए।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने जिले को नई सौगात देते हुए 16 लाख प्रति भवन के मान से 40 गावों में महतारी सदन बनाने की घोषणा की है। महतारी सदन का संचालन महिलाओं के द्वारा ही किया जाएगा। जो पूरी तरह वाईफाई से लैस होगा। सदन में महिलाएं अपनी मीटिंग से लेकर अन्य विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर सकती है। इसके साथ ही मंत्री ने सुहेला खल्लारी मार्ग के लिए 20 लाख, सुहेला में भारत माता चौक के लिए 5 लाख रूपये, शेड हेतु 15 लाख, मटिया में स्टेडियम के लिए 15 लाख रूपये एवं तिल्दा तथा बलौदाबाजार के स्टेडियम हेतु 5 -5 करोड़ रूपये स्वीकृत प्रदान की है। श्री वर्मा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने ‘‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’’ अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो रहा है। यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी छत्तीसगढ़ की जनता को 34 हजार करोड़ रूपए से अधिक की परियोजनाओं का सौगात दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हर घर में शौचालय, गैस कनेक्शन, मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, गरीबों को पक्का मकान दिलाने पीएम आवास, गरीब कल्याण अन्न योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ गांव, गरीब और आमजनों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी की प्रत्येक गारंटी को पूरा किया जा रहा है। सरकार बनते ही हमने सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया,किसानों को 2 साल का बकाया बोनस का वितरण किया और महतारी वंदन योजना के तहत आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रूपए दिया जाएगा। सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर, एवं सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। अतिथियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही मुख्य मंच से अतिथियों द्वारा मछलीपालन एवं पशुपालन गतिविधियों के लिए 4हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड, 3 को स्पीयर, 4 हितग्राहियों को मछली पालन किट जाल एवं आइसबोक्स 10 हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। साथ ही बिहान से जुड़ी हुई महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, बलौदाबाजार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जयसवाल, जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार, श्रीमति देवांगन, सरपंच सविता वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, नरेश केसरवानी, अनिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    एलईडी टीवी के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हुआ लाईव संबोधन : कार्यक्रम में एलईडी टीवी के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाईव संबोधन दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों को बटन दबाकर 34 हजार 427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण – शिलान्यास कर विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इसमें 18 हजार 897 करोड़ रूपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रूपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण यहां के गरीबों, युवाओं और महिलाओं के आर्थिक उन्नति एवं आधारभूत संरचना के विकास से होगा और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश में 34 हजार करोड़ रूपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। निश्चित रूप से इसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिलगा। उन्होंने कहा कि सरकार का जोर अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने पर है इसलिए यहां पर विद्युत एवं सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने 34 हजार 427 करोड़ रूपए के 10 परियोजनाओं की सौगात देने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के लिए 34 हजार 427 करोड़ रूपए के 10 परियोजनाओं का सौगात देने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विकास के वादे के साथ छत्तीसगढ़ सरकार लगातार काम कर रही है। ‘‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’’ के माध्यम से विकास के नए युग का शुरूआत होगा। इस अवसर पर एसडीओपी निधि नाग, एसडीएम अंशुल वर्मा, जनपद सीईओ अमित दुबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063497
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.