शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरगांव में परीक्षा परिणाम घोषित…
बिलाईगढ़ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरगाँव में लोकल परीक्षा परिणाम की घोषणा शाला परिवार , छात्र – छात्रों व शाला विकास समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में शाला प्रमुख एस एस सबर जी ने घोषणा करते हुए बताया कि कक्षा 9वी में कुल 126 विद्यार्थी में से 53 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए इसी प्रकार कक्षा 11 में 61विद्यार्थी में से 54विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और यह भी स्पष्ट किए जिन जिन विद्यार्थी अभी उत्तीर्ण नहीं हो पाये उन्हें निराश होने की ज़रूरत नहीं है बोर्ड के अनुसार उनको अवसर परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा । एच आर चेलक ने अनुत्तीर्ण बच्चों को पुनः अध्ययन करने और उत्तीर्ण बच्चों को अगले कक्षा के लिए बधाई देते हुए अभी से तैयारी हेतु प्रेरित किया । साथ ही परीक्षा प्रभारी डी के साहू ने बच्चों को इस सत्र में आरम्भ हो चुके कक्षाओं में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा साथ ही सभी कर्मचारियों का आभार किया जिन्होंने परीक्षा संचालन में सहयोग किया था किया । पूर्व घोषणानुसार कक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को उनका इनाम 15 अगस्त को मेडल के साथ प्रोत्साहन राशि जैसे कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को 600 से 1200 राशि प्रदान करने की बात कही । शाला विकास के अध्यक्ष कार्तिकेश्वर जायसवाल ने शिक्षकों व बच्चों को बधाई देते हुए आगामी वर्ष और अच्छे से मेहनत करने की बात कही ।







