Author: Ghatna Manchan
शिवरीनारायण : शिवरीनारायण थाना अंतर्गत पुलिस ने एक युवक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी गोंविदा साहू उम्र 29 वर्ष तनौद थाना शिवरीनाराण के द्वारा पीडिता को पसंद करता हूं एवं पत्नि बनाकर रखूंगा कहते हुये दुष्कर्म किया गया। वही किसी को बताने पर जान से मरवा देने की धमकी दिया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/23 धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया था। विवेचना दौरान आरोपी गोंविदा साहू…
Live : बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन… देखिए लाइव… https://www.youtube.com/live/0fMN9gYobFI?si=2dlxVGJU8Nop8yHe
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों को अब 30 दिन की आकस्मिक अवकाश… रायपुर : छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने राज्य के संविदा अधिकारी-कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश में बढ़ोतरी की सौगात दी है। आकस्मिक अवकाश में की गई वृद्धि को लेकर सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। बता दे कि राज्य के संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों को एक वर्ष में अब 30 दिन आकस्मिक अवकाश मिलेगा। अभी तक इन्हें केवल 18 दिन का ही आकस्मिक अवकाश मिलता था।
पेड़ से टकराई कार…हादसे में खनिज विभाग निरीक्षक समेत 5 की मौत… उमरिया : जिले के पाली रोड पर रविवार देर रात दो बजे एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे। इन्हीं का जन्मदिन मनाने ये ढाबे गए थे। वापस आते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार शहडोल में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी खनिज इंस्पेक्टर, अवनीश दुबे जिला प्रबंधक लोक सेवा शहडोल, प्रकाश जगत जिला…
राहुल गांधी पहुंचे रायपुर…सीएम भूपेश बघेल ने किया आत्मीय स्वागत… रायपुर : सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर के विमानतल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। सांसद राहुल गांधी आज बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगें।
छत्तीसगढ़ : फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश…ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप… लोरमी : मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरिया गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह अपने ही पत्नी की लाश को फांसी के फंदे पर लटकते हुए खुद पति ने देखा. जानकारों के मुताबिक, फिल्मी अंदाज में रहस्यमय तरीके से नव विवाहिता की मौत हुई है. लोरमी पुलिस मृतिका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, नवविवाहिता की मौत के लिए मायके वालों ने ससुराल वालों के अलावा पति को…
छत्तीसगढ़ : सनकी पति ने पीट पीटकर अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट…परिजनों को बताई झूठी कहानी… अम्बिकापुर : अंबिकापुर में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पहचान वाले घर में महिला मालिश करने गई थी। घर लौटते वक्त पैदल चलकर थक गई थी, जिससे वह बैठ गई। गुस्से में पति ने बेदम पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत होगई। मामला दरिमा थानाक्षेत्र के ग्राम लवईडीह का है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में घर लेकर पहुंचा था। घर में दूसरे दिन…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश भारद्वाज ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक ली। श्री भारद्वाज ने बताया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मतदान क्षेत्रों में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के द्वारा दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष आयु के वरिष्ठजनों मतदाता को डाकमत पत्र से वोट देने के लिए घोषणा पत्र दिया जाएगा और घोषणा पत्र में सहमति-असहमति के लिए 5 दिन का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके बाद सहमति दिए गए ऐसे मतदाता का उनके निवास स्थान से डाकमत पत्र में वोट देने की…
बिलाईगढ़ : नगर पंचायत बिलाईगढ़ के सामुदायिक भवन में शिक्षा विभाग के द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंर्तगत वि.खं. के 63 संकुलों से विज्ञान प्रदर्शनी एवं कबाड़ से जुगाड़ मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव रॉय (गुरुजी) उपस्थित थे, मेला का अवलोकन करने के बाद अपने उदबोधन में कहा की शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं शिक्षकों को हमेशा अच्छा अविष्कारक माना गया है व अपने सोलह वर्ष की शिक्षकीय जीवन पर भी चर्चा किया गया। इस मेला आयोजन में हेमन्त कुमार श्रीवास सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला मड़कडी संकुल परसाडीह, वि.खं. बिलाईगढ़…
शिवरीनारायण : बाइक सवार तीन युवकों को बस ने मारी ठोकर… दो युवकों की दर्दनाक मौत…एक की हालात गंभीर…बिलाईगढ़ क्षेत्र… शिवरीनारायण : शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद मुख्य मार्ग में शुकवार को दोपहर यात्री बस ने बाइक सवार तीन युवक को कुचल दिया, जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाकारित बस को अपने कब्जे में लेकर आगे कि जांच में जुटी हुई है । घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र…
