Author: Ghatna Manchan
बलौदाबाजार : दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत से 2 युवकों की मौत…2 की हालत गंभीर…बाढ़ देखकर लौटते वक्त हुआ हादसा… बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर लटुवा नाले के पास हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को प्राथमिक इलाज देने के बाद रायपुर रेफर किया गया है। मामला बलौदाबाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के अर्जुनी के रहने वाले ऋषि साहू, धनेश्वर साहू और प्रमोद अपनी बाइक से लटुवा की ओर आ रहे थे।…
छत्तीसगढ़ : प्रेमी से अनबन के बाद प्रेमिका बिजली के टावर पर चढ़ी…पूछताछ के डर से प्रेमी फरार… पेण्ड्रा : प्रेम प्रसंग के मामले में हाई वोल्टेज ड्रामा उस समय देखने को मिला जब प्रेमी के यहां भागकर आई प्रेमिका प्रेमी से अनबन होने के कारण बिजली के टावर पर चढ़ गई। पुलिस के पहुंचने और प्रेमी द्वारा मनाने पर बड़ी मुश्किल से जब वह नीचे उतरी तब लोगों के जान में जान आई। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-the-wall-of-the-house-collapsed-due-to-torrential-rains-the-painful-death-of-the-innocent/ मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़गार का है। ग्राम नेवरी नवापारा की रहने वाली महिला दो दिनों पहले अपने प्रेमी मुकेश सिंह पिता शिव…
छत्तीसगढ़ : मूसलाधार बारिश से मकान की दीवार ढही…चपेट में आकर मासूम की दर्दनाक मौत… छत्तीसगढ़ में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। यहां लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकान का दीवार ढह गई। इस घटना में दीवार के मलबे की चपेट में आकर 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि घटना के बाद आनन…
छत्तीसगढ़ : उफनते नाले को पार करते वक्त बाइक समेत बहा युवक…देखे वीडियो… अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल में इस बार देर से शुरू हुई बारिश ने कहर बरपा दिया है। बुधवार को एक उफनते नाले को पार कर रहा बाइक सवार युवक बाइक सहित बह गया। वह बाइक से पुलिया पार करने की कोशिश कर रहा था। पुलिया के ऊपर से बह रहा था नाले का पानी। बाइक सहित बहने के बाद आगे जाकर युवक ने पेड़ की डगाल पकड़ कर अपनी जान बचाई। यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदकालो का बताया जा रहा है। https://youtu.be/O-uxDZdIXro
छत्तीसगढ़ में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या : पति ने फावड़े से वार कर ली जान…कमरे में मिली चारों की लहूलुहान लाश… छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के देवरी गांव में देशराज कश्यप नाम के शख्स ने पत्नी और तीन बेटियों की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। बुधवार रात को मकान से चारों की लाश मिली है। वारदात के बाद से आरोपी घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने 2 अगस्त की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला बलौदा थाना अंतर्गत पंतोरा चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवरी में…
बिलाईगढ़ : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिलाईगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसील कार्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिये 385.24 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताया है।
बिलाईगढ़ : शासकीय प्राथमिक शाला कारीपाट में स्कूली बच्चों ने किया वृक्षारोपण… बिलाईगढ़ : ब्लॉक मुख्यालय बिलाईगढ़ के समीप गांव कारीपाट के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में आज 31 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें स्कूल के प्रधान पाठक विनोद कुमार डडसेना की अगुवाई में स्कूल के शिक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद बघेल व स्कूली बच्चों ने मिलकर वृक्षारोपण किए। जिसमें फलदार वृक्ष, आम, पीपल, अमरुद व जामुन सहित नीम के लगभग 25 पौधे रोपे गए। स्कूली बच्चों में प्रमुख रूप से परम केवट, रवि राज यादव, सागर, प्रदीप यादव, रूद्र साहू, मानसी साहू, रिया यादव ने वृक्षारोपण…
बड़ी खबर : शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में 10 सस्पेंड…राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई…तीन संयुक्त संचालक सहित 10 निलंबित…देखें आदेश…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधानसभा क्षेत्रवार कुल 15 मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रदाय की गई है। इसके तहत सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 में 03 नए मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जबकि दो केन्द्रों के भवन का नाम परिवर्तन तथा तीन के अनुभाग में परिवर्तन किया गया है। इसी तरह बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 में 12 नवीन मतदान केन्द्र की स्थापना को आयोग ने मंजूरी दी है। इस विधानसभा क्षेत्र में दो केन्द्रों का स्थल परिवर्तन, 25 का भवन परिवर्तन,…
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान दो खिलाड़ियों का फटा सिर…कबड्डी खेलते वक़्त हुआ हादसा… बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज 27 जुलाई से शुरू हो गया है। वहीं सारंगढ़ में भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, यहां कबड्डी के दौरान दो खिलाड़ियों के सिर पर चोट आ गई। इस दौरान खेल मैदान में किसी भी प्रकार के उपचार की व्यवस्था नहीं है। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के खजरी गांव की घटना है। जहां छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान…
