Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखण्ड के समीपस्थ ग्राम डोकरीडीह के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला डोकरीडीह द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ हुआ। शासकीय प्राथमिक शाला डोकरीडीह के शिक्षिका श्रीमती मोगरा देवांगन का प्रधान पाठक प्राथमिक शाला में पदोन्नति होकर प्राथमिक शाला सलोनीकला जाने एवं महेत्तर लाल देवांगन के प्राथमिक शाला छिर्रा से पदोन्नत होकर पूर्व माध्यमिक शाला डोकरीडीह में कार्य भार ग्रहण करने पर बिदाई सह स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती मोगरा देवांगन को प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के शिक्षकों…
देवभोग : छत्तीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देश एवं पर आज देवभोग श्रमजीवी पत्रकार संघ का बैठक देवभोग पत्रकार कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें देवभोग ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से देवभोग नगर के युवा पत्रकार गिरीश जगत को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया तो वही उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, महासचिव लतीफ मोहम्मद, कोषाध्यक्ष नागेश्वर मोरे, गजानंद कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी, सहसचिव देवीचरण ठाकुर को चुना गया। अध्यक्ष बनाने के बाद गिरीश जगत ने बताया कि अब प्रदेश संगठन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैनर तले पत्रकारों के हित के लिए आवाज उठाकर लड़ाई…
बिलाईगढ़ : भाजपा मंडल बिलाईगढ़ के शक्ति केंद्र पुरगाव में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यातिथि व प्रवक्ता के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयंक अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर दिप प्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मयंक अग्रवाल ने उपस्थित लाभार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा चल रहे प्रधानमंत्री आवास, स्वछ भारत मिशन, नल जल योजना, उज्वल योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना सहित केंद्र सरकार के चल रहे आनेकों योजनाओ को विस्तार पूर्वक बतलाया। आगे सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि…
बिलाईगढ़ : जैतपुर के जैतेश्वर महादेव प्रांगण में मनाया गया मित्रता दिवस…संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सभी को दी बधाई… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतिम छोर में बसे जैतपुर के जैतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने केक काटकर मित्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर एक दूसरे को केक खिलाकर सभी लोगों ने मित्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस जिसे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। आज का दिन सभी दोस्तो को समर्पित है।…
छत्तीसगढ़ : नायब तहसीलदार भी अब कहलाएंगे राजपत्रित अधिकारी…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा… रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए नायब तहसीलदार के पद को राजपत्रित पद का दर्जा दे दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय सम्मेलन में की। इसके साथ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि उनका समय पर प्रमोशन जरूर होगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कनिष्ठ अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में अधिकारियों-कर्मचारियों के जिम्मेदारियों की बात करते हुए कहा कि आप सभी प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग हैं, और आपको बहुत सारे विविधतापूर्ण कार्य…
बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बिलाईगढ़ द्वारा नव मतदाता अभिनंदन स्वागत अभियान बिलाईगढ़ विधानसभा के मण्डल बिलाईगढ़ शक्ति केंद्र बिलाईगढ़ बांसउरकुली में नवमतदाताओं को अभिनंदन पत्र भेंट कर मोदी सरकार के रीति नीति निर्णयों के प्रति जागरूक कर सभी को 2023 छत्तीसगढ़ चुनाव में #विजयभाजपा# विजयप्रदेश का संकल्प कराया गया। साथ ही युवा मोर्चा मण्डल बिलाईगढ़ का बैठक रखा गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता के छाया चित्र पर माल्यर्पण व दीपप्रज्वलन कर किया गया। विधानसभा प्रभारी व बैठक प्रभारी लोकेश यदु ने प्रदेश नेतृत्व…
बिलाईगढ़ : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ग्राम पंचायत बांसउरकुली एवम महाविद्यालय परिसर बिलाईगढ में आंवला, गुलमोहर, अशोक वृक्ष रोपण कर संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सरपंच गणेश राम यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य सुनीता विक्रम कोसले, कार्यक्रम अधिकारी तुलेश्वर ध्रुव, वरिष्ठ प्राध्यापक धर्मेंद्र जायसवाल, रंजीत सिंह, नरेंद्र राकेश, देवनारायण व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वय सेवक उपस्थित रहे।
बिलाईगढ़ : विधायक कार्यालय में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न…भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने विधायक चंद्रदेव राय ने दिलाया संकल्प… बिलाईगढ़ : विधायक कार्यालय बिलाईगढ़ में आज बिलाईगढ़ विधानसभा स्तरीय कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलाईगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव चंद्र देव राय उपस्थित रहे। जिन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बताते हुए संकल्प दिलाया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है तथा अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। वहीं बैठक में आने…
छत्तीसगढ़ : संदिग्ध अवस्था में मिली पति-पत्नी की लाश…जांच में जुटी पुलिस… कोरबा : जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा में बुजुर्ग दंपत्ति की अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह मामला ग्राम पंचायत लंगा के छेरका बांध मोहल्ले का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अकेले रहते थे, लेकिन 2 दिनों से घर से बाहर नहीं निकलने और बदबू आने के कारण ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना…
बिलाईगढ़ : शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक संघ ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन… बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ अपनी छह सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपा। जिसमे छत्तीसगढ़ के समस्त राशन विक्रेताओ को अन्य राज्यो की तरह कमीशन में वृद्धि कर उक्त राशि को मानदेय के रूप में दिया जाये। सहयोगी तौलक कलेक्टर दर से मजदूरी भुगतान हेतु पहल की जाये। भवन विहीन दुकानों का भवन किराया शासन से प्रदान किया जाये जिससे विक्रेताओं को आर्थिक रुप से भार न…
