Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ : बड़े भाई व भतीजे ने मिलकर की छोटे भाई की हत्या…इस वजह से दिया घटना को अंजाम… कोरबा : जमीन विवाद को लेकर भैया ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। यह पूरी घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम दरी की है। बड़े भाई कौशल प्रसाद तिवारी व उसके पुत्र अशोक कुमार तिवारी ने जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई लक्ष्मी नारायण तिवारी को मौत के…
छत्तीसगढ़ : आर्थिक एवं सामाजिक सत्यापन सर्वे करने गए दो शिक्षकों पर ग्रामीण ने किया मारपीट…जान बचाकर भागे शिक्षक… मस्तूरी : छत्तीसगढ़ शासन के आदेश अनुसार आर्थिक एवं सामाजिक सत्यापन सर्वे का काम प्रत्येक ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदौरा में आर्थिक एवं सामाजिक सत्यापन सर्वे के लिए ग्राम पंचायत बेलटुकरी के माध्यमिक शाला के शिक्षक हरिराम यादव एवं संगीत कुमार भारद्वाज, रोजगार सहायक के पिता नारायण राठौर के साथ ग्राम पंचायत भदौरा में सर्वे का कार्य कर रहे थे । दोपहर 3 बजे के बीच वहां पर राजेंद्र…
बया : बया के द्रोणा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सावन माह के अवसर पर ग्रीन डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय मैं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रीन डे के अवसर पर बच्चों के द्वारा ग्राम में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान प्राचार्य श्री सुभाष डनसेना द्वारा बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी प्रदान की। वही इस अवसर पर सभी बच्चे हरे रंग की पोशाक में आए। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को पर्यावरण…
बिलाईगढ़ : कारगिल विजय दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर युथ फोरम ने बलिदानियों को दीप जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि… बिलाईगढ़ : है नमन उनको कि जो देह को अमरत्व देकर…इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं…है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय…जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं। https://ghatnamanchan.com/balodabazar-police-arrested-four-accused-who-tortured-daughter-in-law-and-motivated-her-to-commit-suicide/ इन्ही पंक्तियों को सार्थक करते हुए और जिन्होंने भारत विजय की गाथा लिखी ऐसे जवानों को याद करते हुए आज बिलाईगढ़ विकासखण्ड के पवनी में कारगिल विजय दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर युथ फोरम ने सभी बलिदानियों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। https://ghatnamanchan.com/cg-breaking-the-charge-of-the-districts-of-cabinet-ministers-changed/…
CG BREAKING : कैबिनेट मंत्रियों के जिलों के प्रभार बदले…देखिये किस मंत्री को कौन सा जिला मिला… रायपुर : गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसमस्या निवारण हेतु मंत्रियों को जिलों का नवीन प्रभार दिया गया है। देखे सूची…
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने नगर पंचायत भटगांव में किया 30 लाख रुपये के पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन का भूमिपूजन… बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन चंद्रदेव राय ने आज नगर पंचायत भटगांव में 30 लाख रुपये के पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन का भूमि पूजन किया। साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चंद्रा, भागवत साहू, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, तोसराम साहू सहित जनप्रतिनिधी व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
CG Breaking : बड़ा ट्रेन हादसा… पटरी से उतरे 12 डिब्बे…यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित… जांजगीर-चाम्पा : जिले के अकलतरा में बड़ा रेल हादसा हुआ है। जहां मालगाड़ी के 12 डब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे से अप-डाउन रेलवे ट्रैक प्रभावित हो गया है। https://ghatnamanchan.com/balodabazar-police-arrested-four-accused-who-tortured-daughter-in-law-and-motivated-her-to-commit-suicide/ बता दें कि, अकलतरा में हुए रेल हादसा से यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। पूरी घटना अकलतरा रेल्वे स्टेशन के पास घटी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। दुर्घटना की जांच किए जाने की बात की जा रही है।
बलौदाबाजार : बहू को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार… बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस ने दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करने वाले पहंदा रोड के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतिका के पति, सास, ससुर एवं डेढ सास शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी बहू को दहेज के लिए आये दिन प्रताड़ित करते थे। वही ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपियों में पति अमन सेन, ससुर अर्जुन सिंह, सास लक्ष्मी सेन एवं डेढ सास रितु…
छत्तीसगढ़ : कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट…फिर स्वयं फंदे से लटक कर दी जान… कवर्धा : जिले के ग्राम पंचायत बदना के आश्रित गांव अमलीटोला में पति ने पहले कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लहूलुहान लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं पति की लाश को भी फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राम सिंह मरावी (28 वर्ष)…
घटना मंचन : 100 से अधिक गांवों में हाथियों का आंतक…गुस्साए गांव वालों ने पीठ पर लगा दी आग… ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया बनखंड में हाथियों ने इन दिनों उत्पात मचा रखा है। जानकारी मिली है कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों ने करंजिया बनखंड के 100 से अधिक गांवों में आतंक मचा रखा है। बताया जा रहा है कि पिछले 26 दिनों में करंजिया बनखंड में हाथियों ने लगभग 35 ऊंचे मकानों को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहीं से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथियों को खदेड़ने के लिए…
