Author: Ghatna Manchan

रायपुर : आईडी पासवर्ड के तर्ज पर काम करने की व्यापमं द्वारा पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आगामी कई प्रकार के प्रवेश परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आम तौर पर एक ही आवेदक कई परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। प्रत्येक आवेदन में अपनी व्यक्तिगत जानकारी बार बार भरना पड़ता है।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य शासन के निर्देश पर व्यापमं ने आवेदकों के प्रोफाइल पंजीकरण की व्यवस्था अपने पोर्टल पर की है। एक बार व्यापमं के पोर्टल में प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन/पंजीयन करने के बाद परीक्षा विशेष के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक…

Read More

छत्तीसगढ़ : डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात की तड़प-तड़पकर मौत…10 हजार रुपए नहीं देने पर वेंटिलेटर से बाहर किया…मां ने भी तोड़ा दाम… भिलाई में संचालित शंकरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की अमानवीयता के चलते में एक नवजात बच्चे ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। बच्चे की मां की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने नवजात को वैंटिलेटर में रखा था। जब परिजन इलाज के लिए 10 हजार रुपए नहीं दे पाए तो डॉक्टर ने नवजात को वैंटिलेटर से निकालकर परिजन के हाथ में दे दिया। डेढ़ घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई।…

Read More

गिरीश सोनवानी देवभोग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को उनकी धान की उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में और एक कदम बढ़ाते हुए अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा करने से बिंद्रानवागढ़ के किसानों में खुशी की लहर है। किसान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आशीष पांडे ने मुख्यमंत्री की सराहनीय पहल से खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भुपेश सरकार का 4 वर्ष भाजपा के 15 साल पर भारी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ही किसानों के दुख : दर्द को समझ सकते हैं। किसानों को अब बड़ी हुई…

Read More

बिलाईगढ़ : पेड़ पर लटकती मिली 2 दोस्तों की लाश…मौके पर मिली शराब की खाली बोतल…हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस…पढ़े मृतकों के परिजनों ने क्या कुछ कहा… बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम छपोरा में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश बुधवार को जामुन के पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली है। गांववालों ने जैसे ही इनकी लाश देखी, तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं आज 3 मई को इनमें से एक दोस्त टिकवेंद्र कुर्रे का जन्मदिन भी था। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्तों के नाम राहुल…

Read More

छत्तीसगढ़ : नशे में धुत कार चालक ने युवक को 20 मीटर तक घसीटा…भीड़ ने पीटकर किया पुलिस के हवाले… बिलासपुर में तेज रफ्तार कार एक युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गई। हालांकि, इस हादसे में युवक बाल-बाल बच गया और उसे खरोच तक नहीं लगी। इस घटना के बाद गुस्साए युवकों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। बता दे कि मंगलवार की रात एक युवक नशे में तेज रफ्तार कार चला रहा था। कार में युवती भी सवार थी। दोनों शिव…

Read More

छत्तीसगढ़ : बेटी की शादी के दिन पिता की मौत…बिजली का स्विच छूते ही शरीर में फैला करंट… कांकेर जिले में बेटी के शादी वाले दिन पिता की मौत हो गई। लड़की के पिता ने बिजली स्विच को छुआ था। जिसके बाद पूरे शरीर में करंट फैल गया और उसकी मौत हो गई। शादी वाले दिन घर में हुए इस हादसे के बाद से मातम पसर गया है। मामला टहंकापार गांव का है। सोनू राम पटेल(45) की बेटी की शादी पास के ही किसी गांव में 2 मई को होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनदर्शन में कलेक्टर से लोगों ने क्षतिग्रस्त पाईप लाइन के मरम्मत कार्य, मजदूरी भुगतान, पानी टंकी से पानी सप्लाई करने, अवैध फ्लाई ऐश के निरीक्षण, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, नहर हेतु अधिग्रहित भूमि का भू-अर्जन मुआवजा प्राप्त करने, अवैध उत्खनन की जांच करने, डबरी गहरीकरण कराने, अतिक्रमण हटाने, समिति को प्रदान की गई भूसा का भुगतान करने और मछुआ समिति की जांच करने…

Read More

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : सुप्रीम कोर्ट ने 58% आरक्षण पर लगी रोक हटाई…अब होगी नई भर्ती… नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत मिली है. 58 फ़ीसदी आरक्षण को हाई कोर्ट द्वारा असंवैधानिक करार दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है. इसके साथ ही 58 फीसदी आरक्षण के आधार पर भर्ती के आदेश का रास्ता साफ हो गया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब भर्ती और प्रमोशन के साथ साथ एडमिशन में आने वाली दिक्कत भी दूर हो जाएगी.

Read More

बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका…नंदकुमार साय कांग्रेस में हुए शामिल… रायपुर : पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। राजीव भवन में वन मंत्री मो अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, सत्यनारायण शर्मा समेत कई नेता मौजूद हैं। रविवार को बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद आज कांग्रेस में शामिल हो गए। भूपेश बघेल ने कहा, आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है। और ऐसे समय में जिन्होंने गरीबों और आदिवासियों के लिए संघर्ष किया। ऐसे…

Read More

Big Breaking : भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने दिया भाजपा से इस्तीफा… पढ़े उन्होंने अपने पत्र में भाजपा को लेकर क्या कुछ कहा… रायपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।छत्तीसगढ़ के बड़े आदिवासी नेताओं में नंदकुमार साय की गिनती होती है। ऐसे में ठीक चुनाव से पहले पार्टी छोड़ना भाजपा को करारा झटका लग गया है। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा से दिया है। नंदकुमार साय छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष होने के साथ साथ पहले नेता प्रतिपक्ष थे। वे…

Read More