Author: Ghatna Manchan

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय आज सोमवार को महिला कांग्रेस द्वारा सरसीवा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय महिला कांग्रेस सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जी का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों की संख्या में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। महिलाओं को संबोधित करते हुए बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही और भूपेश सरकार के द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2022 में राज्य के विभिन्न वर्गों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ई.डब्ल्यू.एस. के लोगों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने के उद्देश्य से पारित विधेयक के अनुसार आरक्षण के संशोधित प्रावधान को संविधान की नवमीं सूची में शामिल करने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2022 में पारित आरक्षण (संशोधन) विधेयक में राज्य में अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत और ई.डब्ल्यू.एस. को 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान…

Read More

छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर हिशा बघेल रविवार को अपने गांव बोरीगारका पहुंची। पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए हिशा का भाई दुर्ग स्टेशन पहुंचकर बहन को गाड़ी बैठाकर लाया। और फिर पूरे गांव में रोड शो किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। गाड़ी से उतरकर हिशा परेड करते हुए अपने घर की दहलीज पर पहुंचते ही​​ मां से गले लगकर रोने लगी। पिता की फोटो पर माला चढ़ाकर उन्हें सैल्यूट किया। दरअसल हिशा के पिता ऑटो चालक थे, कैंसर की बीमारी से उनका निधन हो गया था। घर वालों ने पिता की…

Read More

छत्तीसगढ़ : चलती कार में खतरनाक और जानलेवा स्टंट करना युवक को पड़ा भारी…पुलिस ने की 10 हजार रुपये की चालानी कार्यवाई… बिलासपुर : चलती कार में युवक के सोशल मीडिया में स्टंट करने की शिकायत बिलासपुर पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार नंबर के आधार पर तलाश कर कार चालक युवक पर चालानी कार्रवाई की। युवक के खिलाफ 10 हजार का चालान काटा गया है। युवकों ने पूछताछ में बताया कि रील बनाने के लिए उसने चलती कार में स्टंट करते हुए वीडियो बनाया था। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-fierce-collision-between-bus-and-tractor/ सोशल मीडिया के माध्यम से वाहन क्रमांक CG 10 BK…

Read More

छत्तीसगढ़ : बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत…दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत 2 की मौत…5 घायल… राजनांदगांव : जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल है. बताया जा रहा है कि बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे बस के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई. वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. ये घटना तुमड़ीबोड चौकी क्षेत्र में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, तुमड़ीबोड चौकी थाना क्षेत्र के कोहका के पास बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई.…

Read More

छत्तीसगढ़ : युवक की हत्या करने के बाद जला दी लाश…खेत में मिला शव…जांच में जुटी पुलिस… बिलासपुर में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद पहचान छिपाने उसके शव को जला दिया गया है। खेत में जले हुए पैरे के बीच उसका शव मिला है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रविवार सुबह 10 बजे के करीब कैलाश नगर इलाके में एक शख्स खेत में बकरी चराने गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में जले हुए पैरे पर पड़ी। इसके बाद जब उसने पास जाकर देखा…

Read More

गिरीश सोनवानी देवभोग : देश के नेता राहुल गांधी के साथ केंद्र सरकार के द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इसके विरोध में गरियाबंद में यूथ जोड़ों बूथ जोड़ों व जवाब दो मोदी जी कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस व युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुश्री डॉ. पलक वर्मा जी व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी शामिल हुए। जिनका युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे व उनकी पूरी टीम ने अलग ही अंदाज में जयकारा लगाते, फूल मालाओं की बौछार करते हुए हुए जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में देवभोग से युवा कांग्रेस जिला…

Read More

बलौदाबाजार : कोयले से भरा ट्रक कार के ऊपर पलटा…पिछली सीट पर बैठे शख्स की मौके पर ही मौत… बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में कोयले से भरे ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना लिमतरा चौकी इलाके के रमेश ढाबे के पास हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला। वहीं कार सवार 2 अन्य लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोट आई है। जानकारी के मुताबिक, कार में 3 लोग सवार थे, जो कोरबा से…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग सारंगढ़, चाइल्ड लाइन रायगढ़, जिला बाल सरंक्षण इकाई रायगढ़ और पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर में बाल विवाह को रोका गया। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कोसीर के अधिकारियों द्वारा वर वधु के पालकों को कानून के अनुसार वर की 21 वर्ष और वधु की 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर विवाह करने के लिए समझाया गया। यदि बच्चे अगर किसी मुसीबत में हों तो वे घबराएं नहीं, चाइल्ड लाइन सेवा के निशुल्क नंबर 1098 पर कॉल करें और अपनी समस्या बताएं। जन्म से 18…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : भारत सरकार के अधीन संचालित केंद्रीय विद्यालय छत्तीसगढ़ के कई जिलों और शहरों में संचालित है। सत्र 2023-2024 में केंद्रीय विद्यालय के कक्षा पहली में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2023 को शाम 7 बजे तक जमा कर सकते है। कक्षा पहली के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2023 की स्थिति में 6 से 8 वर्ष तक की आयु होनी चाहिए। केंद्रीय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in में किया जा सकता है। लॉटरी सिस्टम से प्रथम चयन सूची 20 अप्रैल 2023 जारी की जाएगी। 21अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया…

Read More