Big Breaking : भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने दिया भाजपा से इस्तीफा… पढ़े उन्होंने अपने पत्र में भाजपा को लेकर क्या कुछ कहा…
रायपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।छत्तीसगढ़ के बड़े आदिवासी नेताओं में नंदकुमार साय की गिनती होती है। ऐसे में ठीक चुनाव से पहले पार्टी छोड़ना भाजपा को करारा झटका लग गया है।

उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा से दिया है। नंदकुमार साय छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष होने के साथ साथ पहले नेता प्रतिपक्ष थे। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।







