Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिरचिद से बड़ी खबर आ रही है। जहा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यहां 27 अप्रैल को बिलाईगढ़ पुलिस को मिरचिद में चोरी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस चोरी की घटना की तफ्तीश करने मिरचिद पहुंची। इस दौरान नदी किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, वही जुआरियों को जैसे ही पुलिस की गांव में आने की भनक लगी वह नदी की ओर भागने लगे। उनको लगा कि पुलिस उनको पकड़ने आयी है जबकि पुलिस को इस बात की जानकारी ही नही…
छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत…नई कार की पूजा कराकर मंदिर से लौट रहा था परिवार…तभी ट्रक से हो गई भिड़ंत…एक दिन पहले खरीदी थी कार… बालोद : बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जहां दर्दनाक मौत हो गयी, वही 3 अन्य को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ से अपनी नई कार की पूजा कराकर वापस लौट रहे परिवार की कार ट्रक…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की द्वि-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के प्रथम दिवस में अपर कलेक्टर रायगढ़ राजीव पाण्डेय ने नजूल भूमि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं राजस्व विभाग के पदाधिकारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने शासकीय भूमि के प्रबंधन, नीलामी, आबंटन, पट्टा वितरण, भूमिस्वामी एवं व्यवस्थापन, भूमिहीन व्यक्ति (पट्टाधृति अधिकारों का प्रदान किया जाना) अधिनियम, 1984 के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। वरिष्ठ सेवानिवृत विशेष सचिव श्री पी. निहलानी ने भू-राजस्व संहिता के बारे में जानकारी दी। श्री…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़, बाल संरक्षण इकाई बलौदाबाजार, चाइल्डलाइन बलौदाबाजार और पुलिस के संयुक्त दल द्वारा सरपंच, कोटवार और अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में आज बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिर्रा में, सूचना प्राप्त होने पर बाल विवाह रोकथाम की कार्यवाही की गई। इस दौरान वर वधु के परिजनों को समझाइश दी गई, जिसके बाद बाल विवाह होने से रोका गया।
दंतेवाड़ा : जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में आज बड़ा नक्सली हमला हुआ है, जिसमें जवानों को लेकर जा रही गाड़ी को घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी से ब्लास्ट कर दिया है। जिसमें 10 डीआरजी जवानों के साथ 1 वाहन चालक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अरनपुर – पालनार में यह हमला हुआ है, जिसमें ब्लास्ट के बाद घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, वही जवानों ने भी इधर से जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, मिली जानकारी के अनुसार 2 एम्बुलेंस और अतिरिक्त फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया…
बिलाईगढ़ : आम जनों की सुविधा के लिए संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने अनोखा पहल किया है। बता दे संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के निर्देश पर बिलाईगढ़ विधानसभा के पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन कर पेंशन और राशनकार्ड संबंधित समस्याओं का जनपद पंचायत के कर्मचारियों द्वारा निराकरण किया जाएगा। इस तारतम्य में बिलाईगढ़ और कसडोल विकासखंड के गिधौरी और सरसीवा में 26 अप्रैल, राजादेवरी और भटगांव में 27 अप्रैल व बया और पवनी में 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्री राय ने पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज के साथ ज्यादा…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने आवास योजना संबंधी आवेदनों के संबंध में हितग्राहियों को वर्तमान में राज्य शासन की ओर से चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि इसी संबंध में सर्वेक्षण का कार्य जारी है, यह कार्य पूर्ण होने के पश्चात् उनके आवेदनों का निराकरण आसानी से हो सकेगा। जनदर्शन में आज कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा विधवा एवं परित्याक्ता महिला के प्राथमिकता कार्ड को अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया गया। जिनमें ग्राम पंचायत पेंड्रावन…
छत्तीसगढ़ : ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत…ट्रेलर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार… जांजगीर-चांपा जिले तालदेवरी गांव के बस स्टेशन के पास 18 चक्का ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त शंकर यादव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं दूसरा युवक रविशंकर (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है। वो बाइक के पीछे बैठा हुआ था। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ पेंड्री के रहने वाले शंकर यादव और रवि शंकर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम करही अपने…
छत्तीसगढ़ : गाज गिरने से मरे दो भाइयों को गोबर में गाड़ा…घंटों तक चला युवकों को जिंदा करने का खेल…कोई हलचल नहीं हुई तो निकाला बाहर… मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शनिवार को जब गाज गिरने से 2 युवकों की मौत हो गई तो लोग उसे गोबर में गाड़कर जिंदा करने की कोशिश कई घंटों तक करते रहे। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। मामला नागपुर चौकी क्षेत्र के सोनवर्षा गांव का है। सोनवर्षा गांव के कछार पारा में 22 अप्रैल की शाम आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। इससे बचने के लिए दो युवक महुआ के पेड़…
बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनियुक्त नोडल अधिकारी एच एस चौहान सर डी आर डी ए जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कार्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के आगमन पर सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ युगेश्वरी बर्मन, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी एस एल प्रेमी, कमलेश नवरंग सहायक विस्तार अधिकारी, सुनील जाँगड़े के साथ बिहान के साहिना अंसारी एवं पदस्थ समस्त कैडर के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान सभाकक्ष मे समीक्षा बैठक भी किया गया। जिसमे गौठान, महिला समूह, गोबर खरीदी, मिशन अंत्योदय सर्वे, सामाजिक आर्थिक जनगणना 2023, बेरोजगारी भत्ता जैसे समस्त योजनाओं के बारे मे चर्चा परिचर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया।…
