Author: Ghatna Manchan
रायगढ़ : जिला मुख्यालय रायगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन विगत वर्षों के भांति शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग एवं युवा कल्याण खेल मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल शामिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों को सम्मानित किया गया, वही इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना रायगढ़ के स्वयंसेवक करण सारथी पी. डी. महाविद्यालय, रायगढ़ को भी सम्मानित किया…
गरियाबंद : गरियाबंद के ऑक्सान हाल में विगत दिवस जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय पोस्को गरियाबंद राजभान सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती राजेश्वरी देवांगन शामिल हुई। इस दौरान शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद के राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक चन्द्रभान पटेल को बेस्ट प्रोफेसर नोडल ऑफिसर स्वीप का पुरस्कार प्रदान किया गया। बता दे कि यह पुरस्कार जिले में स्वीप के तहत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया जाता है। श्री पटेल का पूरे वर्ष…
गिरीश सोनवानी देवभोग : शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते अगना में शिक्षा कार्यक्रम के तहत अधिकतम माताओं को जोड़ने वाली रश्मि बघेल आज नगरीय प्रशासन मंत्री शिवडहरिया के हाथो सम्मानित हुई। मंत्री ने अपने हाथो से रश्मि को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी शिल्ड देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अंगना म शिक्षा कार्यक्रम पूरे प्रदेश मे चलाया गया और इस योजना को गंभीरता से लेते देवभोग विकासखंड जामगांव स्कूल में पदस्थ रश्मि बघेल ने काफी सफल प्रदर्शन किया। घर घर जाकर माताओं और छोटे बच्चो को पहचान करते उन्हे शिक्षा का…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में युवा संगठन के तत्वावधान में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक भव्य तीन दिवसीय मड़ाई मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रत्याशी परसराम भारद्वाज शामिल होंगे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सेवा दल कांग्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ इंदुभूषण पड़वार करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ़ सोनल भट्ट, पार्षद नगर पंचायत बिलाईगढ़ भोजराम जायसवाल, सरपंच ग्राम पंचायत पवनी महेंद्र श्रीवास, छोटेरानी मायारानी सिंह, अध्यक्ष व्यापारी संघ बिलाईगढ़ प्रदीप देवांगन, जनपद सदस्य शिवकुमार नागेश, पार्षद बिलाईगढ़ लाकेश्वर देवांगन, पार्षद…
गिरीश सोनवानी देवभोग : कांग्रेस की देशभर में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद देवभोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ शुरू किया। यात्रा तुवासमाल से होते हुए गोहरपदर पहुंची फिर दरलीपारा होते हुए लाटापारा तक पद यात्रा की गई। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पत्र को घर-घर तक पहुंचाया गया। राहुल के पत्र में ‘स्वर्णिम भारत’ का वादा किया गया है। इसमें महंगाई, रोजगार और उद्यमों पर जोर देने की बात कही जा रही है। पत्र में राहुल गांधी ने लिखा है कि मैं सड़क से लेकर…
बलौदाबाजार : गणतंत्र दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल सुश्री शकुंतला साहू ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। सुश्री साहू ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुश्री साहू ने शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए तीन दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की…
बया : द्रोणा पब्लिक स्कूल बया में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष डनसेना एवं मुख्य अतिथि डी.एन. माथुर( चौकी प्रभारी बया) व विकास अग्रवाल (पत्रकार) द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं वार्षिक खेल उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल के देकर पुरस्कृत किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रीय एकता एवं धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि माथुर जी…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गणतंत्र दिवस के अवसर कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने कहा कि आज हम स्वतंत्र है। जैसे हमारे पूर्वज राष्ट्र निर्माण के साक्षी हैं, वैसे ही हम इस जिले के निर्माण में साक्षी हैं। नया जिला है, यहां सब कुछ नया है, यहां हम सब के लिए नयी चुनौती है। हमारी टीम लगातार पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। इस भावना को निरंतर कायम रखें। इस जिले…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय के खेलभांठा मैदान में पहला गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ। विधायक श्रीमती जांगड़े ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस मौके पर उन्होंने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुंवर के नेतृत्व में पुलिस विभाग, शा.लोचन प्रसाद पाण्डेय, मोना मार्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेजस सारंगढ़, अशोका पब्लिक स्कूल शास.कन्या उच्चतर माध्य विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर के…
बलौदाबाजार : गणतंत्र दिवस के 74 वी वर्षगांठ के मौके पर आज सुबह 8 बजें सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर रजत बंसल ने झंडा फहराया। साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सँविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिए। इस दौरान जिला कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सभी से रूबरू भी हुए। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, सँयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी, मिथलेश डोंण्डे, बजरंग दुबे, डिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे, नितीन तिवारी,…
