Author: Ghatna Manchan

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नर्सिंग होम एक्ट का संचालन प्रारंभ हो गया है। जिन चिकित्सकों/निजी चिकित्सा संस्थानों का नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन नहीं हुआ है, वे अपना पंजीयन करायें। पंजीयन की प्रक्रिया ऑनलाईन होगी। साथ ही जिन चिकित्सकों/निजी चिकित्सा संस्थानों का नर्सिंग होम एक्ट के तहत पूर्व में पंजीयन अपूर्ण है या पूर्ववर्ती जिला में आवेदित है व पंजीयन प्राप्त नहीं हुआ है वे भी पंजीयन करायें। अथवा जिनका अस्थायी पंजीयन हुआ है वे स्थायी पंजीयन के लिए आवेदन करें। वे सभी निजी अस्पताल/क्लिनिक जिनका पूर्व में…

Read More

बिलाईगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर मंडल बिलाईगढ़ द्वारा आजादी के महानायक एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्म जयंती पराक्रम दिवस पर साइकल द्वारा परिवर्तन रैली निकाली गई। यह रैली मंडल बिलाईगढ़ के ग्राम पवनी से प्रारंभ होकर ग्राम लूकापारा, बिसनपुर, गोविंदवन से होते हुए बिलाईगढ़ में संपन्न हुई। यह रैली भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक के विशेष मार्गदर्शन में निकाली गई। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य धीरज चंदन सिंह, युवा मोर्चा मंडल बिलाईगढ़ के मंडल अध्यक्ष नंदू साहू, अनु.…

Read More

छत्तीसगढ़ : अश्लील कार्य के लिए शिक्षक ने लड़की को बुलाया छात्रावास…बच्चों ने बाहर से कमरा को किया बंद…फिर शिक्षक… कोरबा : प्री मैट्रिक बालक छात्रावास लैंगी में लड़की के साथ अश्लीलता भरे कार्य कर शिक्षा के मंदिर को दूषित करने वाले प्रभारी अधीक्षक (मूल पद ) शासकीय प्राथमिक शाला मोहनपुर विकासखंड पोंडी उपरोड़ा के सहायक शिक्षक (एलबी) प्रदीप कुमार टोप्पो पर तत्काल कार्रवाई की गाज गिरी है। डीईओ ने बीईओ के जांच प्रतिवेदन के बाद अनुशासनहीनता एवं सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत कार्य व्यवहार पाए जाने पर श्री टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार जिले के विधानसभा बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पुरैना-खपरी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान वह बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के विकास के लिए 79 करोड़ 77 लाख 15 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 58 करोड़ 77 लाख 15 हजार रूपए के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 20 करोड़ 85 लाख 90 हजार रूपए के 64 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Read More

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र सलिहाघाट में संकुल प्राचार्य अभय कुमार पाण्डेय और संकुल शैक्षणिक समन्वयक बुधेश्वर कुमार कश्यप द्वारा एक अभिनव पहल के रूप में अपने संकुल सलिहाघाट में “संकुल स्तरीय सुघ्घर विद्यालय प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल केंद्र सलिहाघाट के समस्त विद्यालयों ने भाग लिया। बता दे कि इस प्रतियोगिता का निरीक्षण 23 जनवरी को किया गया। वही इसका परिणाम 26 जनवरी को घोषित किया जाएगा। निरीक्षण टीम में सुशील गुप्ता संकुल प्राचार्य बेलटिकरी, मुरलीधर प्रजापति संकुल समन्वयक गेंडापाली, हेमचंद्र साहू संकुल केंद्र टुंडरी, फिरत राम साहू संकुल धनगांव शामिल थे। https://ghatnamanchan.com/block-level-school-chhattisgarh-olympic-sports-competition-concluded-parliamentary-secretary-chandradev-rai-attended-as-the-chief-guest/ इस प्रतियोगिता…

Read More

बिलाईगढ़ : कसडोल विकासखंड अंतर्गत गिरौदपुरी में विकासखंड स्तरीय शालेय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्रीड़ा प्रतियोगिया का आयोजन हो रहा था, जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आज संसदीय सचिव व बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय शामिल हुए। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलो का रोमांच जिले वासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलायें व छात्र-छात्राएं सभी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों की इस प्रतियोगिता में अपने हाथ आजमा रहें है। कार्यक्रम में विकासखंड समस्त अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, छात्र छात्राएं एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read More

ताराचंद पटेल बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिचोली में मथुरा माली मरार पटेल समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयन एवं चुनाव छत्तीसगढ़ के मथुरामाली मरार पटेल समाज के महासभा प्रांत अध्यक्ष परमानंद पटेल एवं उपाध्यक्ष गोरेलाल पटेल, सचिव होरी लाल पटेल, कोषाध्यक्ष संतोष पटेल, सह सचिव गणेश राम पटेल, मीडिया प्रभारी छोटेलाल पटेल की नेतृत्व में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। करमंदि केंद्र के समस्त मथुरा माली मरार पटेल समाज सदस्यों के आपसी सहमति से केंद्र अध्यक्ष कन्हैया पटेल एवं उपाध्याय कलाराम पटेल, सचिव खोलबहरा पटेल, कोषाध्यक्ष संतोष पटेल, सहायक सचिव आत्माराम पटेल को नियुक्त…

Read More

कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या, बीच बचाव करने पहुंची बेटी का गला काटा…लड़की हालत गंभीर…इस वजह से पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में घर के सामने गली में पानी बहाने के विवाद पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी। मां पर हमला होता देख बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। ग्राम पेंडारी…

Read More

छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार में लगी भीषण आग…जिंदा जले 2 लोग… पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई, आग इतना भयानक थी कि कार सवार 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। घटना रतनपुर रोड की है। वही सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

Read More

रायपुर : रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-5-died-in-two-different-road-accidents-3-friends-riding-a-scooty-were-dragged-by-the-trailer/ बता दे कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा। जिसे भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Read More