Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या, बीच बचाव करने पहुंची बेटी का गला काटा…लड़की हालत गंभीर…इस वजह से पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या, बीच बचाव करने पहुंची बेटी का गला काटा…लड़की हालत गंभीर…इस वजह से पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 22, 2023No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या, बीच बचाव करने पहुंची बेटी का गला काटा…लड़की हालत गंभीर…इस वजह से पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम…

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में घर के सामने गली में पानी बहाने के विवाद पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी। मां पर हमला होता देख बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।

    ग्राम पेंडारी के सतनामीपारा में रहने वाला मंगलूराम कुर्रे (50) ऑटो चलाता है। घर में उसकी पत्नी शैलकुमारी कुर्रे (45) और दो बेटी सुचित्रा कुर्रे (18) और शिवानी कुर्रें (17) रहती हैं। सुचित्रा सेकेंड ईयर में पढ़ती है और शिवानी फर्स्ट ईयर की छात्रा है। शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे उनके पड़ोसी जमुना प्रसाद अनंत और परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि जमुना उनके सामने रहता है और गली में पानी डाल देता है। पानी बहाने से मना करने पर झगड़ा शुरू हुआ और देखते ही देखते जमुना प्रसाद ने कुल्हाड़ी निकाल शैलकुमारी पर हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गई।

    छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार में लगी भीषण आग…जिंदा जले 2 लोग…

    विवाद के दौरान जब जमुना प्रसाद कुल्हाड़ी लेकर निकला और शैलकुमारी को मारने लगा, तब उसे देखकर शैलकुमारी की बेटी सुचित्रा बीच-बचाव करने दौड़ी। इस पर जमुना प्रसाद ने सुचित्रा पर भी कुल्हाड़ी चला दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गई और बेहोश हो गई।

    छत्तीसगढ़ : दो अलग अलग सड़क हादसों में 5 कई मौत…स्कूटी सवार 3 दोस्तों को ट्रेलर ने घसीटा…वाहन में फंसकर दूर तक घसीटते चले गए युवक…

    जिस समय यह वारदात हुई मृतका शैलकुमारी का पति मंगलूराम ऑटो चलाने गया था। आसपास के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचा। पत्नी और बेटी को खून से लथपथ देखकर उसने सकरी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर जाने के बजाए उसे बेटी को अस्पताल ले जाने की बात कही। तब वह अपनी बेटी को लेकर इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचा, जहां उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    छत्तीसगढ़ : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होगा स्कूली बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम…सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए नए निर्देश…देखे आदेश की कापी…

     

    शाम 5:30 बजे हुई इस हत्या की जानकारी देने के बाद भी पुलिस घटनास्थल नहीं पहुंची। मंगलूराम के थाने पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद आरोपी की जानकारी ली। वारदात के बाद आरोपी अपने घर में था, जिसे पुलिस पकड़कर थाने ले गई।

    इस घटना के बाद मंगलूराम और उसकी तीसरे नंबर की बेटी ने बताया कि जमुना अनंत और उसके परिवार के सदस्य आए दिन विवाद करते थे। उन्होंने बताया कि जमुना, उसकी पत्नी और बेटों ने घर में घुसकर हमला किया है। जिस समय विवाद हुआ, तब उनकी पत्नी और दो बेटियां घर में थीं। मौका पाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। इधर, थाना प्रभारी सागर पाठक ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शी और मृतका की छोटी बेटी शिवानी से पूछताछ और बयान दर्ज करने पर पता चला है कि जमुना अनंत ने अकेले हमला किया है। लिहाजा, उसे पकड़ लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Featured

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026
    Featured

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Featured

    सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश…

    July 14, 2026
    Featured

    नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने संभाला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कार्यभार…

    July 14, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,080 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,786 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,703 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,468 Views
    Don't Miss

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    By Ghatna ManchanJuly 23, 20260

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़…

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1059695
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.