Author: Ghatna Manchan
कसडोल : कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झबड़ी में तिरंगा कबड्डी टीम के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिया का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू शामिल होंगी। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति जिला पंचायत बलौदाबाजार गोरेलाल साहू एवं महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार योगेंद्र विमल देवांगन होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 जनवरी से होगा वही इस प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 15 हजार, द्वितीय इनाम 11 हजार, तृतीय इनाम 7 हजार एवं चतुर्थ इनाम 4 हजार रुपये रखा गया है। वही प्रतियोगिया में एंट्री फीस 300 रुपये…
Chhattisgarh: Rape of a five-year-old girl in a school bus, bus conductor arrested… मुंगेली : मुंगेली के करही में स्कूल बस में पांच साल की मासूम बच्ची दुराचार की शिकार हो गई। घटना कल दोपहर की है, जब स्कूल से बच्ची बस से वापिस आ रही थी। बच्ची को अकेला पाकर बस कंडक्टर ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी बस कंडेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम मनीष तिवारी है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची स्कूल से कल घर पहुंची तो वह रो रही थी। मां के पूछने पर…
बलौदाबाजार : बारनवापारा अभ्यारण्य से 6 किलोमीटर दूर ग्राम रामपुर के पास कक्ष क्रमांक 127 में फेंसिंग तार में फस कर वन्य प्राणी नीलगाय की मौत हो गई। जिसके बाद आवारा कुत्ते तार में फंसे हुए नीलगाय को नोच कर उसका मांस खा लिए। वन विभाग के गश्ती दल ने जंगल भ्रमण के दौरान इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर कक्ष क्रमांक 127 में वन्य प्राणियों के चारागाह स्थल पर फेंसिंग तार लगाया गया है उक्त तार से छलांग लगाकर पार करते समय नीलगाय का पिछला एक पैर फस गया जिससे नीलगाय की मौत घटनास्थल पर ही तार…
बलौदाबाजार : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास द्वारा जिले में संचालित पं.जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) अंतर्गत वर्ष 2023-24 कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 12 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जाएगा। इच्छुक छात्र,छात्राएं आवेदन फार्म भरकर अपने विद्यालय में 10 फरवरी 2023 तक आवेदन जमा कर सकते है।
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी के पूर्व सरपंच व वरिष्ठ कांग्रेसी इंदु भूषण पड़वार के नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सेवादल कांग्रेस के प्रथम जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर गृहग्राम पवनी में सरपंच महेंद्र श्रीवास एवं जिला महासचिव युवा कांग्रेस सुनील आदित्य व पंचगणों के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं एवं ग्रामवासियों द्वारा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। वही डी.जे. के साथ बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान रैली के बिलाईगढ़ पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रशेखर भट्ट, पार्षद गण मनोज देवांगन, भूपेंद्र यादव, लखेश्वर देवांगन, भोजराम जयसवाल एल्डरमैन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पालिका सभाकक्ष में आज छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग का स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। जिनमें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजिंयस मिंज, सचिव श्री सतीश पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री जे.एस.विरदी, अनुसंधान अधिकारी सुश्री पायल गुप्ता, निज सचिव श्री एम.एन.राजूकर उपस्थित रहे। इसके अलावा सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, उपाध्यक्ष श्री रामनाथ सिदार, सारंगढ़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष गायकवाड़, विधायक प्रतिनिधि श्री अजय बंजारे, समस्त वार्ड पार्षद, एल्डरमैन एवं स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आगामी 26 जनवरी की विभागवार आबंटित ड्यूटी के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार पत्र ग्राम को आदर्श ग्राम में चयनित करने हेतु चिन्हांकित गाँवों के बारे में सभी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया और नरेगा के अंतर्गत काम मिलना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने खाद्य विभाग को पंजीयन एवं बिक्री संबंधित जांच करने के निर्देश दिए एवं कृषि विभाग को मिलेट्स और तिलहन…
बिलाईगढ़ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरगाव के कक्षा 11 वी एवं 12 वी के छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में उच्च न्यायालय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कोर्ट रूम में सुनवाई कैसे होती है तथा लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। ऑडिटोरियम हॉल में जज द्वारा लीगल स्टडीज के महत्व के बारे में बताया गया। इस भ्रमण में विशेष रूप से संस्था के प्राचार्य एसएस सबर, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती एस नायक, श्रीमती कविता बघेल, सुश्री जे चंद्राकर, ओमकारेश्वर श्रीवानी, महेंद्र कुमार सेन, देवेश कुमार साहू का सहयोग रहा।
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में आज संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ टहल सिंह साहू ने संत माता कर्मा मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के पवनी पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका आतिशी स्वागत किया। तत्पश्चात संसदीय सचिव राय ने मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इस दौरान श्री राय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे साहू समाज हमेशा एकजुट होकर रहने वाला समाज है, उन्होंने कहा कि वे पवनी के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वही इस दौरान…
रायपुर : राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने के लिए जिलेवार मुख्य अतिथियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले की तरह इस बार भी बस्तर में झंडा फहराएंगे। वही संसदीय सचिव व बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय जी जांजगीर चाम्पा में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन करेंगे।
