बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी के पूर्व सरपंच व वरिष्ठ कांग्रेसी इंदु भूषण पड़वार के नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सेवादल कांग्रेस के प्रथम जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर गृहग्राम पवनी में सरपंच महेंद्र श्रीवास एवं जिला महासचिव युवा कांग्रेस सुनील आदित्य व पंचगणों के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं एवं ग्रामवासियों द्वारा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

वही डी.जे. के साथ बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान रैली के बिलाईगढ़ पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रशेखर भट्ट, पार्षद गण मनोज देवांगन, भूपेंद्र यादव, लखेश्वर देवांगन, भोजराम जयसवाल एल्डरमैन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नगरवासियों द्वारा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान कांग्रेस की मजबूती के लिए नगर भ्रमण किया गया।







