Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » राज्य वित्त आयोग का जिले में स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित…श्री मिंज ने वित्त आयोग के पोर्टल और एप्प के बारे में दी जानकारी…
    Featured

    राज्य वित्त आयोग का जिले में स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित…श्री मिंज ने वित्त आयोग के पोर्टल और एप्प के बारे में दी जानकारी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 18, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पालिका सभाकक्ष में आज छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग का स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। जिनमें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजिंयस मिंज, सचिव श्री सतीश पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री जे.एस.विरदी, अनुसंधान अधिकारी सुश्री पायल गुप्ता, निज सचिव श्री एम.एन.राजूकर उपस्थित रहे। इसके अलावा सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, उपाध्यक्ष श्री रामनाथ सिदार, सारंगढ़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष गायकवाड़, विधायक प्रतिनिधि श्री अजय बंजारे, समस्त वार्ड पार्षद, एल्डरमैन एवं स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

    संवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजिंयस मिंज ने कहा कि आयोग सभी स्थानीय निकायों के सहयोग के लिए तत्परता से काम करता है, श्री मिंज ने आयोग के पोर्टल और एप्प के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें निकाय बेहतर तरीके से अपनी जानकारियाँ दर्ज करना सुनिश्चित करें, ताकि इससे राज्य सरकार को नगरीय निकायों को राशि स्वीकृत करने में आसानी हो सके। इसके अलावा श्री मिंज ने उपस्थित निकाय के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को ध्यान से सुना एवं उनसे विस्तारपूर्वक चर्चा की।

    सचिव श्री सतीश पाण्डेय ने सर्वप्रथम सारंगढ़ नगर पालिका के कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर पालिका द्वारा दी गई जानकारियों की प्रशंसा की एवं दिए गए आंकडों में पेंशन, पेयजल और कचरा संग्रहण से प्राप्त राशि संबंधी जानकारी में आंकड़ों संबंधी त्रुटि को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्री पाण्डेय ने निकाय के वित्तीय प्रबंधन से संबंधित संशोधन या सुधार हेतु सुझाव हेतु पू़छा जिस पर निकाय के सदस्यों से अपना मत रखा। जिस पर निकाय के सदस्यों ने निकाय से जुड़े शासकीय भूमि एवं नजूल भूमि को स्वयमेव बिना शासकीय हस्तक्षेप के निकाय को आबंटित करने हेतु सुझाव दिया ताकि दुकान हेतु आबंटित कर निकाय के राजस्व में वृद्धि हो सके। इसके अलावा जुआ एक्ट में कार्यवाही से प्राप्त राशि, चुंगीकर में वृद्धि, यात्री बसों को दी जाने वाली सुविधाओं से प्राप्त राशि, बाजार कर की अनुमति, विद्युत पोलों पर सम्पति कर आरोपित करने, मुद्रांक शुल्क की राशि प्राप्त करने इन विषयों पर सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।
    राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री मिंज ने सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात कहा कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि जुआ एक्ट में की गई कार्यवाही से प्राप्त राजस्व से समाज में यह संदेश न जाए कि जुआ को और अधिक प्रोत्साहन मिले। इसके अलावा शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी सुझाव के बारे में कहा कि शहरी विकास सिर्फ दुकानों से नहीं होती है, हम लोगों की सुख-सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखना होगा, नागरिक सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर ऐसा होना चाहिए जिसमें आवाजाही में कोई बाधा न हो, उसी प्रकार से बच्चों के खेलकूद के लिए मैदान एवं गार्डन की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने दूसरे देशों की व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ वे बड़े सुव्यवस्थित तरीके से हर क्षेत्र में सभी चीजों की व्यवस्था करते हैं एवं बड़ी मात्रा में पौधरोपण भी करते हैं। नगरीय निकायों को इन विषयों का ध्यान रखना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063504
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.