Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कांग्रेस हटाओ – भाजपा लाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ आमसभा का हुआ आयोजन…
    Featured

    बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कांग्रेस हटाओ – भाजपा लाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ आमसभा का हुआ आयोजन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 30, 2022No Comments5 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    कार्तिक जायसवाल
    बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर आज मुख्यालय बिलाईगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेश हटाओ भाजपा लाओ एवं छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा मार्केट बिलाईगढ़ प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यर्पण व दीपप्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माता जी का निधन होने पर आमसभा में हीरा बा मोदी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरोज पांडे राज्यसभा सांसद, सुनील सोनी सांसद रायपुर , गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष , कमला पटले पूर्व सांसद , निर्मल सिन्हा पूर्व विधायक व जिला प्रभारी सारंगढ बिलाईगढ़ ,केरा बाई मनहर पूर्व विधायक सारंगढ के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि आज राज्य सरकार द्वारा छतीसगढ की जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया जा रहा है और आज राज्य सरकार छतीसगढ को पूरा माफिया राज बना चुका है । केंद्र सरकार द्वारा आवास की राशि छ्त्तीसगढ़ राज्य को समय पर भुगतान किये परंतु राज्य के क्रूर शासक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा श्रेय प्रधानमंत्री जी को ना मिले इस दुर्भावना से ग्रसीत होकर 12 लाख गरीब परिवारों को आवास से वंचित कर दिया है और ऐसी सरकार जो गंगा जल जैसी पवित्र माता की झूठे कसम खा कर छत्तीसगढ़ में राज कर रहे भूपेश कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया। आज गांव गांव में शराब की गंगा बह रही है ,आज छतीसगढ माफियो का राज बन गया है आज सभी जनता के कल्याणकारी योजनाओं को भी सरकार ने बंद कर दिया है।आज सरकार आरक्षण का भी लाभ नही दे पा रहे है। आज जनता के आवास को भी ये सरकार रोक रखी है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर सांसद सुनील सोनी के कहा कि आज नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार द्वारा वर्गों को आरक्षण देने का काम कर रही है और यहां राज्य सरकार द्वारा विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, सरकार द्वारा 36 वादा किया गया था जिसमें आज किसी भी प्रकार का कोई वादा पूरा नही किया जा रहा है, आज छतीसगढ की जनता आवास विहीन हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा अपनी राशि दे चुकी है लेकिन राज्य सरकार द्वारा अपना राजयन्स नही देने से छत्तीसगढ़ की जनता को आवास का लाभ नही मिल पा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ की जनता पूर्ण रूप से ठगी महसूस कर रही है।

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी ने भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान. श्री नरेन्द्र मोदी जी की अति महत्वकांक्षी योजनांतर्गत हमारे छ्त्तीसगढ़ राज्य में पूरे भारत के अन्य राज्यों की भांति गरीबों को आवास 2011 की सूची के अनुसार निर्माण होना था, केंद्र सरकार द्वारा आवास की राशि छ्त्तीसगढ़ राज्य को समय पर भुगतान किये परंतु राज्य के क्रूर शासक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा श्रेय प्रधानमंत्री जी को ना मिले इस दुर्भावना से ग्रसीत होकर 12 लाख गरीब परिवारों को आवास से वंचित कर दिया है और ऐसी सरकार जो गंगा जल जैसी पवित्र माता की झूठे कसम खा कर छत्तीसगढ़ में राज कर रहे भूपेश कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया। आज केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री द्वारा कई अहम फैसले जनता के हितों के लिए लिया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्राभारी व पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने कहा कि आज गांव गांव में शराब की गंगा बह रही है, आज छतीसगढ माफियो का राज बन गया है।आज सभी जनता के कल्याणकारी योजनाओं को भी सरकार ने बंद कर दिया है।आज सरकार आरक्षण का भी लाभ नही दे पा रहे है। आज जनता के आवास को भी ये सरकार रोक रखी है।

    आमसभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सनम जांगड़े ने कहा कि ये कार्यक्रम भरष्टाचार सरकार को भगाने के लिए लगातार यह कार्यक्रम हो रहा है, सरकार बेरोजगार लोगो को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन यह वादा आज तक पूरा नही हुआ है। आज शराब को बंद करने गंगा जल का कसम खाई थी सरकार ने लेकिन आज गली गली में शराब की बिक्री हो रही है ये है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सारंगढ बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि कांग्रेस सरकार आज जो गौठान बनाया है वह पूर्ण रूप से भरष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। कार्यक्रम का संचालन सियाराम कहार व आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष धनेश साहू ने किया। आज के आमसभा कार्यक्रम में महल के दीवान युवराज शरण सिंह सहित सैकड़ो लोगो ने भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े , सारंगढ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष सुभाष जालान , बिलाईगढ़ विधानसभा प्रभारी गुलाब कोठारी , टेसुलाल धुरंधर, डोमन वर्मा, वेदराम जांगड़े , द्वारिका साहू , मंडल अध्यक्ष धनेश साहू ,झाड़ू राम साहू , झड़ु राम चंद्रा ,देवानंद नायक ,छत राम साहू , महामंत्री राधा राकेश ,हेतराम साहू, फूलचंद जायसवाल ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदू साहू , कार्तिक जायसवाल , गिरवर निराला , दिनेश जांगड़े , पुरेन्द्र मल्होत्रा , हेमचंद जांगड़े , टाइगर कुर्रे , रेवती चंद्रा ,बलिराम सांडे ,प्रियदर्शनिय दिव्य , राजेश बरते , रामप्रसाद साहू ,पुनिराम पटेल , शिवरात्रि केशरवानी ,मनोहर सरजाल , दुर्गेश केशरवानी , रेशम कुर्रे , ललिता राजू निराला , लोकनाथ साहू , सत्यदेव साहू, रामनारायण देवांगन ,सियाराम कहार ,त्रिलोकचंद देवांगन , कुंजराम पटेल , महेंद्र जायसवाल , अभिषेक डड़सेना ,दीपेंद्र जाटवर , रथ बाई देवांगन , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063500
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.