Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या…भाजी तोड़ने के बहाने ले गया खेत और मारा डाला…सालियों ने पकड़कर रस्सी से बांधा…जाने क्या थी हत्या की वजह…
    Featured

    बलौदाबाजार : पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या…भाजी तोड़ने के बहाने ले गया खेत और मारा डाला…सालियों ने पकड़कर रस्सी से बांधा…जाने क्या थी हत्या की वजह…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 1, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसे अपने पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया है। बताया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी को भाजी तोड़ने के बहाने खेत ले गया था। ‌वहीं उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

    बता दे कि मल्दी निवासी राजेश चौहान (30) की शादी जून महीने में ही गेयतरा निवासी ममता(24) से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था। मगर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया था। कहा जा रहा है कि शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आए दिन राजेश से ममता से झगड़ा करता था। कई बार मारपीट कर चुका था।

    पता चला है कि आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। इस बात की जानकारी ममता ने अपने मायके वालों को दी थी। मगर मायके वालों की समझाइश के बाद वह अपनी पति के साथ ही गांव में रहती थी। इस बीच 15 दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी।

    उधर, 2 दिन पहले ही आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। यहां दो दिन तक दोनों साथ रहे। मगर शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी को ये कहकर खेत की तरफ ले गया कि चलो हम खेत में भांजी तोडेंगे, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। इस बीच ममता के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। ये सुनकर ममता की बहन मौके पर गईं। वहां उन्होंने देखा कि ममता की लाश जमीन पर पड़ी थी। वहीं आरोपी खेत में ही मौजूद था। मगर वह भागने की फिराक में था। ऐसे में ममता की दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद से खेत से लगे घर मे ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर परिजनों को इस बात की सूचना दी और पुलिस को भी इस बारे में बताया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मगर भागते वक्त आरोपी को चोटें आई थीं। इसलिए उसे पलारी के अस्पताल में ले जाया गया था। वहीं पुलिस ने उससे पूछताछ की। मगर आरोपी अब तक ये कबूल नहीं कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। वह बार-बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026
    Featured

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,073 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,693 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,457 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,238 Views
    Don't Miss

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    By Ghatna ManchanMay 29, 20260

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों…

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1057361
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.