Author: Ghatna Manchan

रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : तहसील साहू समाज बिलाईगढ़ का तहसील स्तर बैठक रखा गया था, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अध्यक्ष तोषराम साहू का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में तोषराम साहू ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से मुझे जिलाध्यक्ष बनाया गया है, मैं आप सबकी सेवा करने में कोई कसर नही छोड़ूंगा। आज की बैठक में संरक्षक पंचराम साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भागवत साहू, बिलाईगढ़ तहसील अध्यक्ष शनिराम साहू, भटगांव तहसील अध्यक्ष गोपाल साहू, कसडोल तहसील अध्यक्ष महेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष धनसाय साहू, जिला महासचिव सेतु साहू कोषाध्यक्ष डॉ अशोक…

Read More

रुपेश श्रीवास बेलतरा : इस भू धरा के जीवो पर जब परमपिता परमेश्वर अर्थात शिव की कृपा होती है, भगवान की कृपा होती है तो भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है, 18 पुराणों में श्रीमद्भागवत पुराण सर्वश्रेष्ठ पुराण है भगवान श्री कृष्ण के अनुसार श्रीमद्भागवत उनका वागमय रूप है। यह बातें बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के रानीगांव में राम मंदिर में राघवेंद्र तिवारी एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने व्यक्त किए। इस अवसर पर व्यासपीठ में विराजमान…

Read More

गेंदकुमार पटेल बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बिलाईगढ़ इकाई की आवश्यक बैठक विश्राम गृह भटगांव में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष एवं बलौदा बाजार-भाटापारा के प्रभारी जिलाध्यक्ष रुपेश श्रीवास उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए रुपेश श्रीवास ने कहा कि हम सब यूनियन परिवार के निश्चय हिस्सा है। हम सबको आपस में मिलकर चलना है। हमारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवीन जिला है, इस जिले में आने के पहले हम लोग बलौदा बाजार भाटापारा जिले के हिस्सा रहे हैं। अब 3 सितंबर 2022 से हम सारंगढ – बिलाईगढ़ जिले के दायरे में आ…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ से दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। यहां गेड़ापाली मुख्य मार्ग में माजदा वाहन और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत झुमका में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां संगीतमय भागवत कथा सुनने ग्राम पंचायत गेड़ापाली के करीब 40 लोग माजदा वाहन में सवार होकर…

Read More

कार्तिक जायसवाल बिलाईगढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल के अन्तर्गत ग्राम नरधा के हेल्थ वेलनेस सेंटर मे खण्ड चिक्तिसा अधिकारी डॉ ए. एस. चौहान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ मेले का शुभारंभ ग्राम पंचायत नरधा के सरपंच श्री गुलाब चंद टंडन, खोलबहरा साहू ने फीता काट कर किया। उप सरपंच पराग कर्ष, नवरंगपुर सरपंच जरहु कवर, खपराडीह सरपंच शंभु शोभा यादव स्वास्थ्य मेले में गांव के प्रतिनिधियो एवं नागरिको का निःशुल्क स्वास्थ जांच शुगर जांच, बी.पी., कैंसर, आँख जांच एवं हेल्थ आई डी विभन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार का लाभ लिया। उक्त स्वास्थ्य मेले…

Read More

कसडोल : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के उद्घाटन के दौरान विधायक शकुंतला साहू बच्चो के साथ कबड्डी खेलने लगी। वही कबड्डी खेलते हुए खिलाड़ी को पकड़ते वक्त विधायक जमीन पर मुंह के बल गिर पड़ी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में गाने के साथ वायरल हो रहा है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के पलारी क्षेत्र के ग्राम छेरकापुर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के उद्घाटन के दौरान संसदीय सचिव शकुंतला साहू बच्चों के साथ कबड्डी खेलने लग गई और कबड्डी खेलने के दौरान वह मुंह के बल गिर गईं। हालांकि उन्हें चोट…

Read More

रूपेश श्रीवास सारंगढ़ : जिले की नव पदस्थ कलेक्टर डॉ फरिह़ा आलम ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। वही सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रथम कलेक्टर रहे डी राहुल वेंकट ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा भी उपस्थित रहे। बता दे कि डॉ फरिह़ा आलम 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है, इससे पूर्व वे सीईओ जिला पंचायत जांजगीर चांपा के पद पर पदस्थ थी। कलेक्टर डॉ फरिह़ा आलम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कामकाज संभाला। जिसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में…

Read More

छत्तीसगढ़ : चलती बस से गिरा कंडक्टर…बस चक्के में दबने से हुई मौत… धमतरी : जिले के नगरी रोड में मथुराडीह मोड़ के आगे लक्ष्मी बस ट्रैवल कंडक्टर चलती बस से गिर गया. बस के चक्के में दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. शव को रक्तदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी से नगरी रोड मथुरा मोड़ के आगे लक्ष्मी ट्रैवल्स बस क्रमांक सीजी 07 ई 0951 के कंडक्टर की बस के चक्का में दबने से मौत हो गई. ड्राइवर ने…

Read More

कलेक्टर ने मरम्मत कार्यों का बारिकी से निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के दिए निर्देश… रुपेश श्रीवास बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बलौदाबाजार – भाटापारा जिले के आवश्यकतानुसार सभी सड़कों में पेंच रिपेयरिंग का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसी क्रम में कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिलें के विभिन्न एजेंसीयों के विभिन्न मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत हुए सड़कों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क मरम्मत कार्य का बारिकी से जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों तथा उपस्थित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश…

Read More

छत्तीसगढ़ : युवक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस… रायपुर : खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बगोली गाँव में एक युवक ने खड़े ट्रक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जब ग्रामीणों ने देखा तो युवक की पहचान खरोरा के निकट बंगोली गांव के तिवारी पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारी जानेश्ववर उर्फ दीपक शर्मा के रूप में मृतक की पहचान हुई जो कि अभनपुर निवासी बताया जा रहा है। युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह पुलिस जांच के दौरान स्पष्ट होंगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More