Author: Ghatna Manchan
कार्तिक जायसवाल बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ स्थित रैनीभाटा मैदान में सोमवार से ही कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ संघ बिलाईगढ़ ने एकत्रित होकर अपनी 2 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन कर रहे है। विदित हो कि दो सूत्रीय मांग जिसमे 62 वर्ष के कोटवारों को सेवानिवृत्त किया गया है, उन्हें पुनः वापस लिया जाए और कोटवारों को तहसील में सप्ताह में ड्यूटी लगाई जाती है उसे माह में एक बार किया जाए। इन मांगो को लेकर कोटवार संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ संघ…
कार्तिक जायसवाल बिलाईगढ़ – उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं बलौदाबाजार भाठापारा सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 49,,8,, के अंतर्गत अगामी आदेश तक के लिए प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पुरगाव पंजीयन क्रमांक 241 विकासखंड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ बिलाईगढ़ के अशासकीय व्यक्ति तेजस्वी साहू को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त होने के पश्चात 9 सितम्बर बुधवार को नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी तेजस्वी साहू का पदभार हुआ व संस्था द्वारा उनका सम्मान समारोह रखा गया। जिससे इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्राधिकृत तेजस्वी साहू का संस्था के व्यवस्थापक…
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गोपालपुर पं क्र. 243 में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ दिलीप अनंत ने आज कार्यालय में सैकड़ो किसानों के समक्ष पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होनें किसानों को भरोषा दिलाया कि आज से उन्हें इस समिति में किसी भी प्रकार से तकलीफ नही होगी, मैं हमेशा आप लोगो की सेवा में तत्पर रहूंगा। डॉ अनंत ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, सहकारिता मंत्री माननीय प्रेमसाय टेकाम एवं क्षेत्र के चहेते लाडले विधायक चंद्र देव राय का अभार प्रकट किया। इस अवसर पर समिति प्रबंधक रमेश नवरत्न, डॉ परमानंद साहू,…
बलौदाबाजार : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। यह हादसा रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर पलारी से एक किलोमीटर दूर ग्राम पहंदा के पास हुआ। ग्राम कुकदा निवासी रंजू (23 वर्ष) अपने जीजा संदीप नवरंगे (23 वर्ष) और दोस्त विजय धीवर (16 वर्ष) के साथ बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। तीनों किसी काम से पलारी गए हुए थे, वहीं से ये सभी एक ही बाइक पर वापस आ रहे थे। सोमवार रात 8 बजे पलारी थाने से एक…
बलौदाबाजार : जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में 9 नवम्बर 2022 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 से 3 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक सोनाटा फाइनेन्स प्रा.लि. बलौदाबाजार द्वारा बिजनेस रिलेशनशिप ऑफिसर के 38 पद, योग्यता बारहवीं से स्नातकोत्तर पास, एचआर (ह्यूमन रिसोर्स) के 1 पद योग्यता एमबीए उत्तीर्ण, उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष, वेतन 10 हजार सात सौ से…
कार्तिक जायसवाल बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने रविवार को भेड़वन गुडेली एवं सालर मल्दा (ब) मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक aप्रारंभ के पूर्व भारत माता एवं पार्टी के निवदाताओ के छाया चित्रों पूजा अर्चना कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद जालान की यह पहली बैठक थी। जिलाध्यक्ष के पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने अनेकों चौक चौराहों में जोरदार स्वागत किया। वही बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा अब चुनावी बिगुल बज चुका है। छत्तीसगढ राज्य के चुनाव 2023 में होने वाले हैं।विधानसभा चुनावों के लिए…
रुपेश श्रीवास बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में जिलें में चल रहे धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए धान खरीदी में जीरो शार्टेज एवं परिवहन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। उन्होनें दो टूक कहा कि किसी भी धान खरीदी केन्द्रों में शार्टेज नहीं होना चाहिए। शार्टेज होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदारी रहेगी एवं उक्त अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। बैठक में परिवहन में किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल डीएमओ एवं स्थानीय एसडीएम को सूचित करने के…
रूपेश श्रीवास बलौदाबाजार : पलारी स्थित बालसमुंद तालाब पर बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ और होम गार्ड्स की प्रशिक्षित दलों ने हिस्सा लिया। वे प्रशिक्षण में मिले सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक हालात में बाढ़ में फंसे व्यक्ति की जान कैसे बचाई जाए, इसका बालसमुंद तालाब पर मंचन और प्रदर्शन किया। इस ड्रिल से वे टीम अपनी तैयारी व बचाव में काम आने वाले उपकरणों की हालात भी जानी। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़…
रुपेश श्रीवास बेलतरा : कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पि. व. विभाग ने बिलासपुर जिलाधीश सौरभ कुमार का बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कोनी एवं ग्राम पंचायत सेंदरी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आत्मानंद विद्यालय प्रारंभ कराने पर आभार व्यक्त किया। विदित हो कि त्रिलोक श्रीवास ने पूर्व में वर्तमान कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के समय से बेलतरा क्षेत्र के कोनी एवम सेंदरी में आत्मानंद विद्यालय प्रारंभ करने की मांग किया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्ताव भेजा था। उनके प्रयासों से कोनी और सेंदरी में…
बिलाईगढ़ : नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 6 नवंबर 2022 को प्रगतिशील सतनामी समाज की बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रगतिशील सतनामी समाज के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित में प्रगतिशील सतनामी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंजारे ने नीतीश बंजारे को सारंगढ़ बिलाईगढ़ के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। इस दौरान रामदास जांगड़े प्रगतिशील प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, मोहन बंजारे प्रगतिशील सतनामी समाज संघर्षशील समिति के वर्तमान अध्यक्ष, दिनेश बंजारे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष, रेखराज बघेल प्रगतिशील सतनामी समाज प्रदेश प्रवक्ता, प्रदीप श्रृंगी प्रगतिसील सतनामी समाज के प्रदेश…
