Author: Ghatna Manchan
भाटापारा : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) 18 साल तक के बच्चों और किशोर के लिए वरदान साबित हो रहा है। इन बच्चों की जन्मजात विकृति दूर करने के लिए इस योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज हो रहा है। 27 नवम्बर को शासकीय प्राथमिक शाला ओटेबंद विकासखंड भाटापारा में आरबीएसके की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्यालय के करीब 150 बच्चों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। जिसमें कक्षा पहली से पाँचवी कक्षा के बच्चे और बच्चियां शामिल हुए। आरबीएसके की टीम में एम.ओ. डॉ.शारा राम और एएनएम अंजू साहू शामिल थे। जन्मजात विकृति, किसी…
ताराचंद पटेल/गेंद कुमार पटेल सरसीवा : भारतीय जनता पार्टी छत्तीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसमें नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का जिलाध्यक्ष सुभाष जालान को बनाया गया है।सुभाष जालान सरसीवा विकासखंड बिलाईगढ़ के निवासी है जो की लम्बे समय से भाजपा के सक्रिय नेता है, वे जिला अध्यक्ष बनने से पहले बलौदाबाजार जिला के महामंत्री के दवित्व पर थे। वहीं जिलाध्यक्ष बनने के बाद आज प्रथम धोबनी आगमन होने पर जालान का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओ से व केला फल से तौल कर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ को संबोधित…
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : गोवर्धन पूजा के अवसर पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने नगर पंचायत बिलाईगढ़ के समलाई मंदिर में माता रानी की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवम क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की। वही मंदिर परिसर में ही नगरवासियों की बैठक लेकर बिलाईगढ़ नगर के विकास के लिए सुझाव मांगा। बैठक में लोगों ने बिलाईगढ़ में बन रहे गौरव पथ पर राजनीति नही करने, पवनी से बिलाईगढ़ होते हुए दोमुहानी मेन रोड तक बसों का संचालन करने एवं बिलाईगढ़ के समस्त अधुरे कार्यों को करने की मांग रखी। जिसे संसदीय सचिव ने समय पूर्व करने का आस्वासन…
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ग्राम झुमका पहुंचे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के साहू समाज के प्रथम जिलाध्यक्ष तोष राम साहू का साहू समाज झुमका के प्रतिनिधियों ने गाजे-बाजे एवं फूल मालाओं एवम आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। इस दौरान तोष राम साहू ने अपने अभिनंदन समारोह में कहा कि मैं आप सबका आजीवन ऋणी रहूंगा, जिस प्रकार से आज आप लोगों ने मेरा स्वागत किया है मैं शब्दों में उसको बयान नहीं कर सकता। मैं सारंगढ़ बिलाईगढ़ का प्रथम जिला अध्यक्ष नियुक्त हुआ हूं इसमें आप सबका प्रेम स्नेह और आशीर्वाद शामिल है। साहू…
रायगढ़ : जिले के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र एवं यूनिसेफ द्वारा रायगढ़ जिले में 27 से 31अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान लगभग 90 गांवों में चलाया जाएगा। मार्गदर्शक एवं रायगढ़ जिले के जिला युवा अधिकारी श्री चन्द्र भूषण चौबे के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लाक के स्वयंसेवकों एवं युवक- युवती मंडलो द्वारा स्वच्छता अभियान 2.0 चलाया जाना है। जिसमें अपने घर के आस-पास, मोहल्ले – चौराहे – गली के माहौल को स्वच्छ बना लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जायेगा, ताकि लोगों में जागरूकता आये और…
रुपेश श्रीवास बलौदाबाजार : विगत दिवस पलारी थाना के सउनि एस.एन.कुर्रे के साथ प्रधान आरक्षक त्रिलोकी बघेल एवं थाना पलारी पुलिस का बल, मुखबिर सूचना पर जुआ रेड कार्यवाही के लिए पलारी नगर के ठाकुर देव चौक रवाना हुआ। कार्यवाही के दौरान जुआड़ियों में शामिल आरोपी गोविंद जायसवाल द्वारा अपने आप को बहुत ऊंचे रसूख वाला बताते हुए, थाना पलारी पुलिस स्टाफ में शामिल आरक्षक त्रिलोकीनाथ बघेल एवं देवेंद्र पुरैना के साथ गाली गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया। साथ ही वह आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। आरोपी गोविंद जायसवाल द्वारा…
रुपेश श्रीवास बलौदाबाजार : राज्य शासन के निर्देश पर आज कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में जिलें के गौठानों में गोवर्धन पूजा, खिचड़ी खिलाकर एवं श्रमदान कर गौठान दिवस मनाया गया। इस मौके पर आज सुबह से ही जनप्रतिनिधियों समेत आम नागरिक बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जिले में जनपद स्तरीय कार्यक्रमों के साथ ही गांव के गौठानों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विकासखंड पलारी के बम्हनी, कोदवा, ओडान, कोसमन्दी, कोसमन्दा, खरतोरा, वटगन, घोटिया, कुसमी, अमेरा, गदहीडीह, सिमगा में शिकारी केसली,अड़बन्धा, ओरेठी, बनसाकरा, भाटापारा में सुरही, कसडोल में पटपुरा, देवरिकला सहित…
बिलासपुर : दीपावली के दूसरे दिन गौरी गौरा पूजन विसर्जन का कार्यक्रम किया जाता है। इसी तारतम्य में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास आज अपने सहयोगियों सहित नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 67 विद्यासागर नगर, छोटी कोनी में गौरा गौरी, पूजा/ विसर्जन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी समाज एवं उपस्थित जनसमुदाय को गौरी गौरा पूजन कार्यक्रम की बधाइयां दी एवं भगवान गौरा, गौरी माता से प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ, सुरेंद्र पांडे, दीपक यादव, कमलेश सिंह, सोनू राजपूत, सोनू पटेल, अभय तिमोथियस, शंकर मरावी, चेतराम धीवर, मन्नू यादव, मुकेश यादव पवन…
छत्तीसगढ़ : पटाखे की दुकान में लगी आग, करीब 1 लाख का माल जला, नगद रुपए भी हुए खाक…ऐसे हुआ हादसा… जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में लगे पटाखे की दुकान में दिवाली की रात आग लग गई। जिससे दुकान में रखे सभी पटाखे फूटने लगे। दुकान नंबर 39 में ये आग लग गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लग जाने से उसका बहुत नुकसान हुआ है। ये पटाखा दुकान जांजगीर के रहने वाले अजीत पटेल की है। उन्होंने बताया कि सोमवार दिवाली की रात को उनके दुकान के सामने कुछ युवक पटाखे फोड़ रहे थे। इसी…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी में सक्षम यूथ क्लब के तत्वाधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 6 से 14 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार 501 रुपये व शिल्ड, द्वितीय पुरस्कार 301 रुपये व शिल्ड, तृतीय पुरस्कार 201 रुपये व शिल्ड रखा गया था। जिसमे प्रथम स्थान कुसुम साहू, द्वितीय स्थान खुशी साहू और तृतीय स्थान पर अंशु बंजारे रही। वही 14 वर्ष से ऊपर बालिका वर्ग मे प्रथम पुरस्कार 1001 रुपये व शिल्ड, द्वितीय पुरस्कार 701 रुपये व शिल्ड एवम तृतीय पुरस्कार 501 रुपये व शिल्ड रखा गया था, जिसमे प्रथम हेमलता साहू,…
