Author: Ghatna Manchan
बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल ने रात्रि में जिला मुख्यालय स्थित आदिवासी बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों के आग्रह पर बच्चों के संग ही जमीन में बैठकर भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस दौरान बलौदाबाजार के नये एसडीएम आईएएस रोमा श्रीवास्तव भी उपस्थित रही। भोजन के दौरान छात्रों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनी एवं उनसे पढ़ाई और खेलकूद संबंधी विषयों पर बातचीत कर जायजा लेते हुए उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछा। छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष की सुविधा की मांग की। जिसे कलेक्टर श्री बंसल…
बिलाईगढ़ : नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भाजपा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के रूप में सुभाष जालान को कमान मिली है। वही उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बिलाईगढ़ आगमन पर बिलाईगढ़ मंडल में भव्य स्वागत किया गया। वही पवनी अटल चौक में युवा मोर्चा के नेतृत्व में फूल मालाओं व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत कर युवा मोर्चा के द्वारा पवनी से बिलाईगढ़ बस स्टैंड तक बाइक रैली निकाली गई और बस स्टैंड बिलाईगढ़ में उन्हें केले से तौला गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि वे तो नाम मात्र का जिलाध्यक्ष है। सभी काम तो सबको मिलकर…
बिलासपुर : बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने यहां बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही पिता की मौत हो गई. बेटा और रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दे कि तखतपुर क्षेत्र के घुटेली निवासी किसान रामकिशुन साहू सीपत क्षेत्र के सेलर में रहने वाले रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे. सेलर से वे अपने रिश्तेदार के यहां सेंदरी जाने के लिए निकल गए. उनके साथ उनका बेटा भास्कर साहू और रिश्तेदार मेलऊराम साहू भी बाइक में…
बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए। साथ ही आज जिला हॉस्पिटल के जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिस पर शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आज से जिला हॉस्प्टिल की ओपीडी की सुविधाएं सभी लोगों के लिए पूर्णतः निःशुल्क कर दी गई है। पूर्व में ओपीडी के लिए एपीएल कार्ड धारी परिवारों के मरीजो से 10 रूपये का शुल्क निर्धारित था। इसके साथ ही समय सीमा के बैठक में आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में विलम्ब होने पर राजस्व अधिकारियों…
रुपेश श्रीवास बलौदाबाजार : पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा फरार स्थायी वांरटी के गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किये गये है। जिसके पालन मे श्रीमान अति.पु. सचिन्द्र चौबे एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिध्दार्थ बघेल भाटापारा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना भाटापारा ग्रामीण विनोद मंडावी के कुशल नेतृत्व मे थाना स्तर मे टीम बनाकर स्थायी वांरटी विनोद यादव पिता शोभित यादव उम्र 19 साल, धनेश साहू पिता छेदी लाल साहू उम्र 40 साल साकिन अर्जुनी, झालेन्द्र साहू पिता संतूराम साहू साकिन बिटकुली, गिरधारी वर्मा पिता वीरसिंह वर्मा साकिन कुकराचुंदा सभी थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार को पता तलाश् कर माननीय न्यायालय के…
रुपेश श्रीवास बलौदाबाजार : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सचिन्द्र चौबे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलोदा बाजार श्री सुभाष दास के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लवन चौकी प्रभारी हितेश जंघेल के नेतृत्व में ग्राम दतान में हेमलाल चेलक द्वारा अपने घर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने की मुखबीर सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहन के मौके पर पहुंचकर घेराबंदी का रेड कार्रवाई करने पर आरोपी के घर पीछे दिवाल किनारे से दो प्लास्टिक बाल्टी के अंदर पांच पांच लीटर वाली कूल…
बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज निवास कार्यालय से वर्चुअली कार्यक्रम के तहत जिला वासियों को एक साथ अनेकों सौगात दिया है। जिसके तहत विकेंद्रीकरण सुदृढ़ प्रशासन के लिए आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिले के टुण्डरा एवं सोनाखान तहसील कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में जिले के 1 लाख 68 हजार 471 किसानों को 97 करोड़ 46 लाख 3 हजार 352 रूपए जारी किया गया है। इसी तरह राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 15 हजार 810…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : विगत 5 अक्टूबर को रात्रि में नाचा देखने निकले ग्राम किसड़ा के डीकेश सिदार पिता भूपेंद्र सिंह सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी किसड़ा का शव दिनांक 7 अक्टूबर को ग्राम किसड़ा के तालाब में मिला था, जिसके शव को बाहर निकालने पर शव का गला हाथ पैर बंधा हुआ था, जिस पर दिनांक 10 अक्टूबर को प्रार्थी उपेंद्र सिदार पिता चक्रधर सिंह की रिपोर्ट पर धारा 174 जांच पंचनामा कार्रवाई किया गया। इस दौरान शार्ट पी एम के आधार पर हत्या होना पाए जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 383/2022 धारा 302, 201 पंजीबद्ध…
भाठापारा : भाठापारा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला आटेबंद में 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भोजन करने के पूर्व हाथ धोने के तरीके बताते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षक कौशल सेन ने छात्रों से कहा कि भोजन करने के पूर्व ठीक से साबुन से हाथ धोए। इसी तरह शौच से आने के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए। जिससे बीमारी से बचे रहेंगे। वहीं गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनसे बचने के तरीके भी बताए।…
रायपुर : विधान सभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताते हैं, धमतरी के सर्किट हाउस में वे रुके थे। सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी हृदय गति रुक गई। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत सकते में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंडावी बस्तर के प्रभावशाली नेता थे।
