Author: Ghatna Manchan
रूपेश श्रीवास बिलासपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम से जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियो ने कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में रायपुर जाकर आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारीगण क्रमशः नवल शर्मा, मनोज श्रीवास, रामलखन जायसवाल, कौशल श्रीवास्तव, कृष्णा श्रीवास, हृदयेश कश्यप, मंगल बाजपेयी, मोहसिन खान, राहुल गोरख, दीपक यादव ने संयुक्त रूप से संगठन में मिली जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन मरकाम ने नवनियुक्त जिला/शहर पदाधिकारियो को बधाई देते हुये पार्टी हित में कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शत्-प्रतिशत किसानों का के.वाय.सी. पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिलों में किसानों के के.वाय.सी. पूर्ण कराने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनका बैंकों में के.वाय.सी. पूर्ण नहीं हुआ है, उसे पूर्ण करा लिया जाए।
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया का होली मिलन समारोह बिलाईगढ़ की पावन धरा मुनिचुआ (सलिहा) में 20 मार्च 2022 दिन रविवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। काव्य कलश मंच की बिलाईगढ़ इकाई के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में खरसिया से मंच के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, हर प्रसाद ढेढ़े, लखन लाल राठौर विशेष रूप से आमंत्रित रहे। पदाधिकारियों द्वारा होली मिलन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा…
छत्तीसगढ़ : पति पत्नी के झगड़े सुलझाने गए पड़ोसी की हत्या, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट…मातम में बदली होली की खुशियां… बिलासपुर : बिलासपुर के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम सोनसाय (नवागांव) में होली पर्व के दिन पति पत्नी के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक ओमप्रकाश उइके पिता स्व.रामजी उइके उम्र 40 वर्ष शाम करीब 4 – 5 बजे के आसपास पड़ोस में हो रहे पति पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने गया था, तभी महिला के पति रमेश कुमार उइके पिता छत्तर सिंह उइके उम्र 42 वर्ष ने तैश में आकर अपने…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के मुख्य आतिथ्य में आज बिलाईगढ़ विश्राम गृह में विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संसदीय सचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लाएं एवं सभी कष्ट दूर हो। कार्यक्रम को रामनारायण भट्ट, बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारिका देवांगन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन युधिष्ठर नायक ने किया। इस दौरान समारोह में सैकड़ो की संख्या के कार्यकर्ता के साथ श्री राय भी नगाड़ा के धुन में थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में…
बिलाईगढ़ : पुरानी पेंशन योजना के बहाली के बाद विभिन्न अधिकारी कर्मचारी संगठन सीएम का आभार जता रहे है। वही बिलाईगढ़ ब्लॉक से छ.ग. विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार जताया। इस दौरान सभागार बुढ़ापे का सहारा भूपेश कका हमारा के नारे से गूंज उठा। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी, शत्रुघ्न यादव (जिलाध्यक्ष), तीरथ नारायण बंजारे, पंकज दुबे, आर डी निराला, प्रकाश साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि पेंशन बहाली से सरकारी अधिकारियों में खुशी की लहर है।
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के मुख्यत आतिथ्य में आज बिलाईगढ़ विश्राम गृह में 12 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को उपस्थित होने अपील किया गया है।
गिरीश सोनवानी देवभोग : धार्मिक भावनाओं को आघात पहुँचाने वाले झरगॉव के शनि मंदिर के पूर्व पुजारी अशोक दास को देवभोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 505(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रकरण में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बसन्त बघेल ने बताया कि प्रार्थी हेमचंद नागेश ने थाना आकर एक लिखित शिकायत पेश किया कि 14 मार्च की सुबह करीब 5 बजे उसके मोबाइल पर उसके गॉव के शनि मंदिर के पूर्व पुजारी अशोक दास ने स्वयं का बनाया हुआ वीडियो व्हाट्सअप के माध्यम से भेजा। जिसमें अशोक…
रूपेश श्रीवास रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, साल एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, आर. के. रिछारिया, सतीश मिश्रा, राजेश चटर्जी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
गिरीश सोनवानी देवभोग : ओड़िसा सीमा से लगे कुछ चिन्हांकित गांव में लगातार कच्ची शराब बिकने की शिकायतें आबकारी विभाग को मिल रही थी। आबकारी उप निरिक्षक डीआर सोनी के नेतृत्व में टीम ने इस बार बरकानी मे छापा मार कर 130 पाउच कच्ची शराब जप्त किया । इस दौरान सोनी ने बताया कि बरकानी ग्राम निवासी फ़नस राम के पास 130 नग कच्ची शराब का पाउच जप्त किया गया। शराब ओड़िसा में बनाया हुआ है। जप्त शराब की मात्रा 26 बल्क लीटर है, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज…
