Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ में चल रही बोर्ड परीक्षाओं में नकल माफिया के हौसले बुलंद है। यहां तक कि परीक्षाओं में ड्यूटी कर रहे ऑर्ब्जवर को भी नकल कराने के लिए धमकाया जा रहा है। जांजगीर-चांपा स्थित एक प्राइवेट स्कूल के संचालकों ने दो ऑब्जर्वर को स्कूल में ही घुसने से रोक दिया। कहा कि नकल नहीं होगी तो ईमानदारी का मेडल नहीं मिल जाएगा। फिलहाल इसके बाद दोनों ऑब्जर्वर ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिख ड्यूटी से अलग करने को कहा है। इन दिनों प्रदेश में 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षाएं चल रही हैं। पामगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ससहा के…
गिरीश सोनवानी देवभोग : देवभोग पुलिस विभाग गाँव तक पहुँचकर जनचौपाल के माध्यम से लोगो की समस्या सुन रही है। गरियाबंद जिले के एसपी जी आर ठाकुर के निर्देश पर देवभोग थाना प्रभारी बसंत बघेल के नेतृत्व मे आरक्षक राहुल तिवारी, सैनिक अशोक कश्यप द्वारा जनचौपाल लगाया गया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणो को विधिक व अभिव्यक्ति एप्स की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही ग्रामीणो की समस्या सुनी।ग्रामीणो ने भी पुलिस के पास खुलकर अपनी समस्या रखा। गाँव मे ज्यादातर राजस्व मामले की समस्या :- सीनापाली और तेतलखुंटी के बाद धौंराकोट मे जनचौपाल लगाया गया। धौंराकोट के जनचौपाल मे सरपंच ओंकार…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत बिलाईगढ़ एवं सोनाखान में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय शामिल हुए। वही उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बता दे कि इस योजना अंतर्गत सोनाखान में 17 एवं बिलाईगढ 19 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान प्रमुख रूप से भागवत साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ, द्वारिका देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष बिलाईगढ़, सभापति महिला बाल विकास विभाग भागीरथी चंद्रा, ताराचंद देवागन जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार, भोजराम…
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने चौथा बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की, जो कि कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल और संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय का कर्मचारियों ने आभार जताया। वही इसी कड़ी में बिलाईगढ विकासखंड के कर्मचारियों ने पोस्टर बैनर के माध्यम से संसदीय सचिव चंद्रदेव राय व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भूषण राय, संजीव रात्रे, लोकनाथ मानिकपुरी, धनेश्वर साहू,…
बिलाईगढ : प्रदेश के मुख्यमंत्री के विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने के बाद पूरे छतीसगढ़ में हर्ष का माहौल है, जिसको लेकर प्रदेश समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग मुंद्रिका राय ने कहा कि यह ऐतिहासिक है, ऐसा बजट आज तक कोई नही ला पाए। पुरानी पेंशन बजट में शामिल होने से लाखों परिवार के साथ आज सभी वर्ग के लोग खुश है।छत्तीसगढ़ की अभी तक की बजटो में यह बजट माननीय मुख्यमंत्री जी की नेतृत्व में हर वर्ग का ख्याल रखने वाली बजट है। जिससे छत्तीसगढ़ में चौतरफ़ा विकास होगा। आज विपक्ष के पास एक भी मुद्दा नही…
गिरीश सोनवानी देवभोग : भुपेश सरकार द्वारा एनपीएस को बंद कर 2004 में बंद की गई कर्मचारी पेंशन योजना बहाली का एलान करते ही लाभान्वित होने वाले अधिकारी कर्मचारियों में खुशियो की लहर दौड़ पड़ी। देवभोग में कर्मचारी व शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से आभार रैली निकाली। मुँह मीठा कराने व रंग गुलाल खेलने के बाद कर्मचारियों ने कांग्रेसी नेताओं से भेंट कर सरकार के प्रति आभार जताया।गांधी चौक पर सभी एकत्रित होकर खुशियां बांटते नजर आए। स्थानीय कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी, सूखचन्द बेसरा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव उमेश डोंगरे, सूरज शर्मा समेत कांग्रेस पदाधिकारीयो को…
बलौदाबाजार : माननीय मुख्यमंत्री मंत्री भूपेश बघेल द्वारा 4 थी बार 2022-23 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। जिसमें राज्य के युवाओं को सीजीपीएससी एवं व्यापमं के परीक्षाओं में परीक्षा फीस से छूट प्रदान की गयी है। जिससे जिलें के प्रतियोगी छात्र छात्राएं बेहद गदगद होकर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिले के शासकीय महाविद्यालय लवन में अध्ययनरत एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नाव्या अनन्या मिश्रा ने कहा यह हम सभी छात्रों के लिए यह एक बड़ा तोहफा है। अब प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए फीस की चिंता नही होगी।…
राजनांदगांव- राजनांदगांव के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संगठनों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के लिए एन.पी.एस. के स्थान पर (old pension scheme in Chhattisgarh) पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा पर फटाखा फोड़कर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी सहित समस्त विधायकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता सहित राजनांदगांव जिले के समस्त कर्मचारियों ने एक स्वर में भविष्य सुरक्षित करने के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। जिले भर से आए कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि 1 जनवरी 2004 और…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते समय पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारी संघों में जबरदस्त उत्साह है। उत्साह का आलम यह है कि कर्मचारी संघों के कई सदस्य मुख्यमंत्री का अभिवादन करने तत्काल विधानसभा जा पहुंचे। विधानसभा पहुंचकर सर्व शिक्षक संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और पुरानी पेंशन बहाली पर उन्हें धन्यवाद दिया। सर्व शिक्षक संघ के विवेक दुबे ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने हमारा और हमारे परिवार का भविष्य सुरक्षित कर दिया है, इसके लिए हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी कर्मचारी संघ के…
बिलाईगढ़ : भूपेश सरकार की बजट को संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय ने सभी वर्गो के लिए हितकारी बताया। वही उन्होंने बजट को लेकर सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद धन्यवाद ज्ञापित किया।साथ ही श्री राय ने कहा कि युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब व्यापम और पीएसी की परीक्षा के दौरान लगने वाले शुल्क को उन्होंने स्थानीय निवासियों के लिए माफ कर दिया है। http://ghatnamanchan.com/big-news-cm-bhupesh-baghel-gave-a-big-gift-to-the-employees-of-chhattisgarh-the-old-pension-scheme-was-restored/ उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन से जूझ रहे प्रदेश के हर वर्ग को प्रदेश के मुखिया से उम्मीद थी। इसी…
