Author: Ghatna Manchan

गरियाबंद : छुरा – फिंगेश्वर मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बता दे कि बाइक सवार खड़ी बैलगाड़ी से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गयी। हादसा अमेठी नवाडीह गांव में हुआ। मृतक ओमन लाल चंद्राकर सेमहरा (छूरा) का रहने वाला बताया जा रहा है। छुरा एएसआई श्रवण विश्वकर्मा से मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर ढाई बजे की है। ओमन लाल चंद्राकर पत्नी और अपने 12 बर्षीय बच्चे के साथ महासमुंद से राखी त्यौहार मनाकर बाइक से वापिस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नवाडीह में उसकी बाइक अनियंत्रित हो…

Read More

आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के राजपुर विकासखण्ड के ग्राम करजी में RES के एसडीओ जितेंद्र देवांगन सहित 3 एसडीओ और सब इंजीनियर की 6 सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची हुई थी। दरअसल ग्राम करजी में बिना पुलिया निर्माण के ही सत्यापन करने का आरोप लगा था, वही जब मामले की जांच के लिए टीम करजी पहुंची जहां ग्रामीणों ने मजदूरी की भुगतान को लेकर अधिकारियों को बंधक बनाकर पिटाई कर दिया। वही उस दिन उच्च अधिकारियों के समझाइश के बाद अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज नहीं कराया था। वही जब पिटाई के मामले में किरकिरी बढ़ी तब कहीं जाकर…

Read More

बलौदाबाजार : चिटफण्ड कम्पनियों से रकम वापसी के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुल 1 लाख 68 हज़ार 435 आवेदन प्राप्त हुये हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार निवेशकों से आवेदन प्राप्ति के लिए 20 अगस्त 2021अंतिम दिन निर्धारित किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में आवेदन लेने के लिए जिले की सभी पांचों अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालयों में माकूल व्यवस्था की गई थी। जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने बताया कि अंतिम तिथि 20 अगस्त तक जिले में कुल 1 लाख 68 हज़ार 435 आवेदन मिले हैं। इनमें से 82 हज़ार 286 आवेदनों के ऑनलाइन एण्ट्री का कार्य…

Read More

गिरीश सोनवानी गरियाबंद : सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. देशी कट्टा के साथ एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी गरियाबन्द उपजेल में बन्द शातिर बदमाश चीना पांडेय का सहयोगी है. कोरबा से आए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था. पुलिस ने वारदात से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली. एक व्यक्ति जिला अस्पताल गरियाबंद के आस पास कट्टा लेकर घूम रहा है. पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई. गवाहों के अनुसार…

Read More

बिलाईगढ़ : रक्षाबंधन का पर्व कल रविवार को धूम धाम से मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व ही बाजार में काफी चहल पहल रहा। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रुप में मानएं जाने वाले इस त्योहार के लिए बहनों ने भाईयों के लिए राखी की तैयारियां करना शुरू कर दी है। बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पवनी में दर्जनों जगह पर व्यापारियों के द्वारा तरह-तरह की रंग-बिरंगी राखियां सजाई गई है। रक्षाबंधन के त्योहार के ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न डिजाइनों व मांगो के अनुरूप राखियां बाजार में सजा रखे है। बाजार में ग्राहकों को लुभाने…

Read More

मानसाय साहू बिलाईगढ़ : बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड में सर्व शिक्षक संघ के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ बलौदाबाजार अभय कुमार पांडेय ने कहा कि विवेक दुबे, प्रदीप पांडेय और विनय मौर्य जी के मार्गदर्शन मे ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन मे नारीशक्ति का स्थान हमेशा से ही सर्वोच्च रहा है, इसलिए ब्लॉक कार्यकारिणी मे नारीशक्ति को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। जिला स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद “सर्व शिक्षकसंघ” ने विकासखंड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए ब्लाक लेवल पर मजबूत कार्यकारिणी…

Read More

रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, जिला महामंत्री राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी और कार्यक्रम प्रभारी प्रिंस परमार के नेतृव में धर्मांतरण के खिलाफ विशाल पद यात्रा रायपुर के रामकुंड से मोतीबाग स्थित बैजनाथ धाम निकाली गई। इस दौरान गोविंद गुप्ता ने बताया कि धर्मांतरण करने वाले आज के समय मे पूरे प्रदेश रायपुर शहर में गली गली, बस्तियों में लोगों को भड़का कर के प्रलोबन देकर के धर्मांतरण करवा रहे है और यदि धर्मांतरण की शिकायत करने पर पुलिस शिकायत दर्ज नही करी। उन्होंने कहां कि कांग्रेस सरकार धर्मांतरण के खिलाफ कुछ नहीं कर रही।…

Read More

रायगढ़ : सारंगढ थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सारंगढ़ के प्रताप गंज का है। जहां स्थित श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स में अज्ञात चोर ने बीती रात धावा बोल दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं सारंगढ पुलिस प्रशासन मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर के द्वारा वहां लगे सीसी टीवी कैमरे को निकाल कर तोड़ दिया गया है वही बाकी लगे सीसी टीवी कैमरा को देखा जा रहा है। रायगढ़ जिले से एक्सपर्ट व स्नेफर डॉग को जांच…

Read More

रायपुर : श्री भामाशाह साहू छात्रावास भवन, साहू काम्प्लेक्स टिकरापारा, रायपुर के सभाकक्ष में पूरे प्रांत के जिला एवं जनपद पंचायत कमर्चारियों की प्रांतीय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें संघ के प्रातांध्यक्ष नंदलाल साहू एवं संघ के प्रांतीय सचिव बी.आर.साहू संघ के कायर्कारी प्रांताध्यक्ष संतोष सोनी, उप प्रांताध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा ने अपने उद्बोधन में संयुक्त रूप से मिडिया को बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाये गए छत्तीसगढ़ पंचायत (भर्ती तथा सेवा शर्ते) नियम 1999 में बनायें गए प्रावधान के अनुसार जिला एवं जनपद पंचायतो में कमर्चारियों की नियुक्ति गठित समिति के माध्यम से की जाती है। प्रातांध्यक्ष नंदलाल…

Read More

बिलाईगढ़ : कांग्रेस कार्यालय बिलाईगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ततपश्चात अध्यक्ष भागवत साहू ने कहां कि स्वर्गीय गांधी देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले प्रधानमंत्री थे, देश के विकास में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। भारत मे संचार क्रांति लाने वाले प्रधानमंत्री को देश कभी भूल नहीं पाएगा। वही प्रदेश समन्वयक मुद्रिका राय ने कहा कि राजीव गांधी के बलिदान को ना देश…

Read More