Author: Ghatna Manchan

अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर प्रशासन की क़ार्रवाई…850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त… बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी के संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध बिचौलियो के प्रतिष्ठानो पर दबिश दी जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रशासन की टीम के निरीक्षण के दौरान 850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त किया गया। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बया मे संयुक्त टीम द्वारा विकास ट्रेडर्स पर दबिश दी। जांच टीम ने विकास ट्रेडर्स…

Read More

कसडोल : शहीद हेमलाल कौशिक शा.उ.मा. वि. झबड़ी में सेवानिवृत पर दो शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई…छात्रों ने की फूलों की वर्षा… कसडोल : शहीद हेमलाल कौशिक शासकीय उच्च माध्यमिक शाला झबड़ी में कार्यरत शिक्षकों में श्री देवनारायण चौहान प्रधानपाठक एवं श्री देवेंद्र कुमार देवांगन के सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान का आयोजन किया गया। इस मौके पर दोनों शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती पूजन एवं वंदना के साथ l छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवनारायण…

Read More

गरियाबंद जिले में 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित… गिरीश सोनवानी गरियाबंद : समर्पित संस्था Just Rights for Children के सहयोग से संचालित Access to Justice (न्याय तक पहुंच) for Children Project के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले में “100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत” के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायत डोंगरीगांव में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन तथा ग्रामीणजन सक्रिय रूप से शामिल हुये।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बाल विवाह से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई और यह शपथ दिलाई…

Read More

बिलाईगढ़: ग्राम पंचायत सालिहा में मनाया गया मितानिन दिवस, सम्मान समारोह में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह… बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत सालिहा में मितानिन दिवस के शुभ अवसर पर मितानिन दीदियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही मितानिनों के अथक प्रयासों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। गांव के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं महिला समूहों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सालिहा की सरपंच श्रीमती छत बाई…

Read More

बिलाईगढ़ : नकली नोट मामलें में 3 वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार… बिलाईगढ़ : खेमराज निराला निवासी ग्राम सिलादेई थाना कोसिर ने वर्ष 2023 में थाना बिलाईगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम बरेली चौकी गिरोधपुरी जिला बलौदा बाजार के पीलाराम यादव नामक व्यक्ति से इनका जान पहचान हुआ था जो बताया था कि अमलडीहा थाना बिलाईगढ़ निवासी राहुल जाटवर,रवि जाटवार असली नोट जैसा नकली नोट बनाते हैं जो मार्केट में चलता है 100000 रुपये के बदले में 15 लाख रुपए का नकली नोट देते हैं जिनका मोबाइल नंबर दिया था जिस पर प्रार्थी संपर्क…

Read More

छत्तीसगढ़ : नकली नोट तीन आरोपी गिरफ्तार…1 लाख 70 हजार के नकली नोट जब्त… सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली नोट खपाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। तेलंगाना के कामारेड्डी पुलिस ने पहले सिद्धा गौड़ नामक आरोपी को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर पता चला कि कोलकाता के सौरव डे, नारायण भगत और बिहार के रसीद अहमद मिलकर कंप्यूटर, कलर प्रिंटर और जेके बॉन्ड पेपर से…

Read More

बिहार की जनता ने विकास के नाम पर एनडीए को दिया ऐतिहासिक जनमत : देवेंद्र ठाकुर… गरियाबंद : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। इस जीत पर गरियाबंद जिले के भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर जनपद सभापति ने बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं को नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। भाजपा नेता जनपद सभापति देवेंद्र ठाकुर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार ने विकास को अपनाते हुए एनडीए को भारी बहुमत देकर मोदी और नीतीश की जोड़ी के पुनः प्रति विश्वास जताया है। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में…

Read More

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार… गिरीश सोनवानी गरियाबंद : आबकारी विभाग की लापरवाही और निष्क्रियता के चलते देवभोग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कुम्हड़ाईकला, झाँखरपारा, सरगी बहाली, डूमरबहाल, दरलीपारा, खुटगांव, उसरिपानी , नांगलदेही सहित आसपास के अनेक गांवों में खुलेआम ओडिशा निर्मित झिल्ली पाउच शराब का अवैध विक्रय जोरों पर चल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इन इलाकों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में झिल्ली पाउच शराब की बिक्री होती है, जिससे आम लोगों…

Read More

जल जीवन मिशन योजना पर सभापति देवेंद्र ठाकुर ने ली अहम बैठक…16 ग्राम पंचायतों के कार्य एक माह में 100% पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित… गरियाबंद : जनपद पंचायत देवभोग में जल जीवन मिशन (JJM) के कार्यों की प्रगति को लेकर सभापति देवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों, ठेकेदारों और ग्राम सरपंचों की उपस्थिति में योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभापति ठाकुर ने बताया कि 6 माह के कार्यकाल में यह दूसरी बार समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इससे पहले के कार्यकाल में नल-जल…

Read More

नया सवेरा अभियान के तहत हुई कार्यवाही…520 लीटर अवैध ताड़ी रस (मादक पदार्थ) के साथ दो आरोपी गिरफ्तार… गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अधिक मात्रा में ताड़ी रस नामक मादक पदार्थ का कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो यवक को 520 लीटर ताडी रस (छिंदरस) मादक द्रव के साथ गिरफ्तार किया हैं, यह कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाये जा रहे नया सवेरा अभियान के अंतर्गत नशा के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। मुखबिर कि सूचना के आधार पर देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह…

Read More