Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार…
    Featured

    देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read5 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार…

    गिरीश सोनवानी
    गरियाबंद : आबकारी विभाग की लापरवाही और निष्क्रियता के चलते देवभोग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कुम्हड़ाईकला, झाँखरपारा, सरगी बहाली, डूमरबहाल, दरलीपारा, खुटगांव, उसरिपानी , नांगलदेही सहित आसपास के अनेक गांवों में खुलेआम ओडिशा निर्मित झिल्ली पाउच शराब का अवैध विक्रय जोरों पर चल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इन इलाकों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में झिल्ली पाउच शराब की बिक्री होती है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक-एक गांव में प्रतिदिन दो से तीन बोरी झिल्ली पाउच की खपत हो जाती है। यदि पूरे क्षेत्र की बात करें तो प्रतिदिन लगभग 150 से 200 बोरी शराब की अवैध बिक्री की जा रही है।

    छोटे कोचियों पर दिखावटी कार्रवाई, बड़े माफियाओं पर विभाग मौन : क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग समय-समय पर केवल छोटे शराब विक्रेताओं पर दिखावटी कार्रवाई कर अपनी कर्मठता का प्रदर्शन करता है, जबकि बड़े शराब तस्कर और उनके सरगना हमेशा कार्रवाई से बच निकलते हैं।

    सूत्रों का कहना है कि जब भी जिले के अधिकारी क्षेत्रीय दौरे पर आते हैं तो बड़े शराब कारोबारियों को पहले से इसकी जानकारी मिल जाती है। इससे यह संदेह और गहरा हो जाता है कि कहीं न कहीं विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और शराब माफिया के बीच मिलीभगत हो सकती है।

    पर्व-त्योहारों पर बढ़ जाती है खपत : जानकारी के अनुसार जब भी क्षेत्र में कोई धार्मिक पर्व, मेला या सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होता है उस दौरान झिल्ली पाउच शराब की खपत कई गुना बढ़ जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की उदासीनता से शराब विक्रेताओं के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे अब खुलेआम शराब बेचने से भी नहीं डरते।

    स्थानीय लोगों में बढ़ रहा आक्रोश : ग्रामीणों में विभाग की निष्क्रियता को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि आबकारी विभाग ने शीघ्र ही ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र में फैल रहे इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके और लोगों के स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20264,980 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,954 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,741 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070505
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.