Author: Ghatna Manchan

छत्तीसगढ़ की जुझारू बेटी हेमा बसंत ने किया राज्य का नाम रोशन…नगर पंचायत पवनी की बेटी ने अपने नाम किया तीन पदक… बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के खेल परिदृश्य में एक नया अध्याय लिखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी की खिलाड़ी हेमा बसंत ने अपने अदम्य साहस, तकनीकी दक्षता और अनुशासन के साथ राज्य और देश के मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 25 से 30 अक्टूबर 2025 तक गुजरात के सूरत में आयोजित 16 वीं नेशनल कुडो चैम्पियनशिप, 6 वीं फेडरेशन कप एवं 17 वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट (2025-26) में उन्होंने अपनी प्रतिभा का…

Read More

Big Breaking : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल…80 पुलिस कर्मियों का तबादला…देखे पूरी लिस्ट… सारंगढ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने 80 पुलिस कर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान स्थानांतरण किया है, जिनमें 16 प्रधान आरक्षक समेत 64 आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने यह तबादला आदेश जारी किया है। विदित हो कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कई पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही थाने में रह कर कार्य कर रहे थे।जिला गठन…

Read More

छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत… रायगढ़ : जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा के पास मेन रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि बाइक क्रमांक CG 13 ZW 1149 से सवार होकर अनंत पैंकरा (24 वर्ष, पिता नंद पैंकरा, निवासी लैलूंगा जमुना) और पिंटू डनसेना…

Read More

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी…हादसे में 02 लोगों की मौत 04 घायल… सक्ती : सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पोता गांव के पास शराब भट्ठी…

Read More

बलौदाबाजार में महिला जैसा हुलिया रखने वाला साइको किलर गिरफ्तार : पैरावट में जला दी लड़की की लाश, इंस्टा पर लड़कियों के नाम बना रखा है 19 अकाउंट… बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवती की अधजली लाश मिलने में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने ही की थी। ब्रेकअप होने से नाराज होकर आरोपी ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी थी। फिर उसके शव को पैरावट में डालकर आग लगा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के संबंध में…

Read More

झाखरपारा धान खरीदी केंद्र में अकेले प्रबंधक पर कार्यवाही पर उठ रहे सवाल…बाकी जिम्मेदार अब भी बाहर… गिरीश सोनवानी देवभोग : झाखरपारा सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक चंदन राजपूत पर धान खरीदी में कथित गड़बड़ी और गबन के आरोप में देवभोग पुलिस द्वारा बीते दिनों कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। वर्ष 2024-25 में लगभग 32.95 लाख रुपये मूल्य के 1063 क्विंटल धान की गड़बड़ी का मामला सामने आया था। हालांकि इस पूरे प्रकरण में केवल प्रभारी प्रबंधक को ही आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया है,जबकि समिति के , सदस्यों और संबंधित विभागीय अधिकारियों पर अब तक कोई…

Read More

तुलसी प्रसाद साहू स्व. नरेंद्र चंद्राकर स्मृति छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित… रायपुर : राजधानी के विमतारा सभागृह में शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा कर्मचारी नेता स्व. नरेंद्र सिंह चंद्राकर की स्मृति में “छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 ” का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत प्रदेश में विविध क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शिक्षा , नवाचार, कला संस्कृति , बालिका शिक्षा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट और अप्रतिम कार्य शैली के लिए कसडोल विकासखण्ड के शास प्राथमिक शाला के शिक्षक तुलसी प्रसाद साहू को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। स्व. नरेंद्र चंद्राकर…

Read More

पति की दीर्घायु की कामना में महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत…पूरे छत्तीसगढ़ सहित देवभोग क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया पर्व… देवभोग : शुक्रवार को पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के देवभोग क्षेत्र में भी करवा चौथ का व्रत बड़े श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। हिंदू धर्म में करवा चौथ को सौभाग्य और दांपत्य सुख का प्रतीक माना जाता है। विवाहित महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना के लिए यह पवित्र व्रत रखा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष…

Read More

शासकीय प्राथमिक विद्यालय बांसउरकुली में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बांसउरकुली में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम टीम प्रमुख श्री विद्याभूषण बांसवार प्रधानपाठक शास. प्राथमिक शाला नवापारा की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-हितैषी योजनाओं एवं मध्याह्न भोजन जैसी सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था। कार्यक्रम में अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, एसएमसी सदस्यों, शिक्षकों तथा ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय प्रमुख विनोद कुमार डडसेना द्वारा वर्षभर की उपलब्धियों एवं खर्चों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने अपने सुझाव…

Read More

आशीष पांडेय बने हैड बॉल एशोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष… गिरीश सोनवानी देवभोग : हैडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थानिय विश्राम गृह में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें हैडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ निर्देशानुसार जिला बेमेतरा हैड बॉल के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आशीष पांडेय व सचिव प्रिंस मिश्रा को इनकी मौजूदगी में सर्व सम्मति से बेमेतरा जिला अध्यक्ष गजानंद साहू और पवन तिवारी को सचिव को सर्व सम्मति से चुना गया। हैड बॉल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आशीष पांडेय ने बताया कि निश्चित ही बेमेतरा जिला को बच्चो को विकाश उन्नति तथा खेल को आगे बढ़ाने के लिए रखी गयी…

Read More