Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : जन-चौपाल में कलेक्टर ने तीन पाकिस्तानी नागरिकों को सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र, साप्ताहिक जन-चौपाल में 64 मामलों का हुआ निराकरण…
    Featured

    बलौदाबाजार : जन-चौपाल में कलेक्टर ने तीन पाकिस्तानी नागरिकों को सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र, साप्ताहिक जन-चौपाल में 64 मामलों का हुआ निराकरण…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanNovember 16, 2021No Comments3 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp
    • पासधारी निःशक्तों को बस में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा…
    • आदिवासी की जमीन लेकर सीमेन्ट कम्पनी ने नहीं दी नौकरी…
    • लोन के नाम पर बैंक कर रहे बेरोजगार युवाओं को परेशान…

    बलौदाबाजार : कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जन-चौपाल में तीन पाकिस्तानी नागरिकों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया। भाटापारा निवासी कांता बालानी, रीताबाई एवं संजयकुमार का नागरिकता का मामला बरसों से लम्बित था। कलेक्टर ने जन-चौपाल में निःशक्तजनों को जारी निःशुल्क यात्रा बस सुविधा का पालन नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बस मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश आरटीओ को दिये। वर्ष 2018 में जारी यात्री बस सुविधा का लाभ पुरगांव निवासी दिव्यांग धुरंधर प्रसाद साहू को एक बार भी नहीं मिल सका है। बस चालक राज्य शासन के आदेश को मानने से इंकार करने के साथ ही निःशक्तजनों को यात्रा के दौरान दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायत मिली है। साप्ताहिक जन-चौपाल में आज विभिन्न शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुंप्ता सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन से आज यहां जन-चौपाल में सैकड़ों लोगों ने आवेदन देकर अपनी फरियाद सुनाई। उन्होंने एक-एक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। पलारी के ग्राम खपरी निवासी नारायण ध्रुव ने अपने दो बच्चों को रिक्त होने के बावजूद पलारी छात्रावास में प्रवेश नहीं दिये जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने उनके आवेदन को टीएल में रखते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को मामला सुलझाने को कहा। अल्ट्राटेक सीमेन्ट कम्पनी हिरमी के खिलाफ दो आदिवासी किसानों ने दरख्वास्त देकर एक सदस्य को नौकरी में नहीं लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि तब लार्सन एण्ड टूब्रो के नाम से जाना जाने वाला अल्ट्राटेक कम्पनी द्वारा नौकरी के एवज में जमीन लिया गया था। कलेक्टर ने उद्योग विभाग को मामले की जांच करने को कहा है। कसडोल से छेछर मार्ग में लोक निर्माण विभाग द्वारा 40 वर्ष पूर्व अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग किसानों ने की। कलेक्टर ने ईई पीडब्ल्यूडी को मामले का निराकरण के निर्देश दिये।

    बलौदाबाजार वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पण्डरिया एवं चिचिरदा में कार्यरत सुरक्षा श्रमिक दुकालु यादव एवं चंदराम पैकरा की पारिश्रमिक प्रदान करने के निर्देश डीएफओ को दिये गये। उन्हें लगभग 11 महीने से पारिश्रमिक प्राप्त नहीं हुआ है। पलारी के ग्राम दतान से भालूकोना रोड निर्माण में काम कर चुके डेढ़ दर्जन मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत करते हुए श्रमिकों ने कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार सिंघानिया इन्टरप्राईजेस द्वारा उन्हें दो साल बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का काम संभालने वाली महिला समूहों को विगत 4 माह से आवंटन नहीं मिलने की जानकारी दी। कलेक्टर ने इस पत्र को टीएल में रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किये। पलारी के ग्राम तमोरी ग्राम पंचायत खपरी के ग्रामीणों द्वारा मनरेगा में भ्रष्ट्राचार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए। भारतीय स्टेट बैंक की हिरमी शाखा द्वारा लोन के नाम पर युवा बेरोजगारों को परेशान करने का मामला सामने आया। ग्राम कुथरौद के अनुसूचित जाति के युवा राजेश कुमार डहरिया ने जन-चौपाल में कलेक्टर को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की। उनके आवेदन को टीएल में रखते हुए लीड बैंक अधिकारी को मामले की छानबीन कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026
    Featured

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Featured

    सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश…

    July 14, 2026
    Featured

    नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने संभाला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कार्यभार…

    July 14, 2026
    Featured

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,080 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,700 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,516 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,465 Views
    Don't Miss

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    By Ghatna ManchanJuly 18, 20260

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय…

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026

    सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश…

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1059470
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.