Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ : विकासखंड स्तरीय खिलौना आधारित प्रशिक्षण संपन्न…
    Featured

    बिलाईगढ़ : विकासखंड स्तरीय खिलौना आधारित प्रशिक्षण संपन्न…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : विकासखंड स्तरीय खिलौना आधारित प्रशिक्षण संपन्न…

    बिलाईगढ़ : विकासखंड स्तरीय FLN खिलौना आधारित जादुई पिटारा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बिलाईगढ़ के बी आर सी कार्यलय में सम्पन्न हुआ, इस प्रशिक्षण का मास्टर ट्रेनर हेमन्त श्रीवास सहायक शिक्षक मड़कडी, सुनीता साहू सहायक शिक्षक बेल्हा, सरोजनी साहू सहायक शिक्षक बरभाठा, बुधनी अजय प्रधान पाठक डुरूमगढ़ का प्रमुख रूप से सहभागिता रहा।

    इस प्रशिक्षण में बच्चो के खेल खेल में सीखने सिखाने पर जोर दिया गया, अपने आसपास के परिवेश में जो भी खिलौने मिले उसी से बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करे, जैसे वर्गीकरण, मिलान, पहचान, तार्किकता, जिज्ञासा, कल्पनाशीलता, जीवन कौशल आदि की पूर्ति सहजता से हो जाती है। बच्चों को खिलौने सहज आकर्षित करते हैं अतैव वे आसानी से विद्यालय में ठहरते हैं। स्वदेशी खिलौनों से शिक्षा, संस्कार तथा अपनी संरक्ति को संरक्षित करने के साथ-साथ समग्र विकास को भी इससे बल मिलता है। सभी शालाओं में जादुई पिटारा की उपलब्धि एवं उपयोगिता सुनिश्चित करने की सलाह दी गई। अंत में उपरोक्त सभी कारणों से इस प्रशिक्षण का आयोजन कर विद्यालय स्तर पर कार्य करने की बात कही गई।

    राष्ट्रीय शिक्षानीति 2020 के अनुसार खेल एवं खिलौनों से रोचक शिक्षा प्रदान करने की बात कही गई है। बच्चों के सबसे रुचिकर वस्तु खिलौनों से खेल खेल में नियमित उपस्थिति, आकर्षक वातावरण, नेतृत्व क्षमता, सहभागिता, सामुदायिकता, चुनौतियाँ, सूक्ष्म अवलोकन से प्रशिक्षण के विषय पर आवश्यक जानकारी साझा किए। प्रशिक्षण में समूह कार्य के अंतर्गत उपस्थित सभी से पाठ्यक्रम के अनुसार आवश्यक एवं उपयोगी खिलौना निर्माण कर प्रदर्शन करवाया गया। सभी ने बड़े ही आनंदपूर्ण और तत्परता से अपने कार्य किए।

    कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वि.खं. स्त्रोत समन्वयक मेंदराम साहू थे जो पूरे प्रशिक्षण अवधि तक उपस्थित रहे और बीआरपी अजित पटेल सर, वि. खं. शिक्षा अधिकारी एस एन साहू का मार्गदर्शन प्रशिक्षण हेतु प्राप्त हुए और वि.ख.शिक्षा अधिकारी व स्रोत समन्वय के द्वारा हेमन्त श्रीवास के द्वारा अपने स्कूल में जिला का प्रथम खिलौना संग्रहालय का निर्माण किया गया है उसके बारे में चर्चा किया गया व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को प्राथमिक शाला मड़कडी स्कूल का खिलौना संग्रहालय को देखने के लिए प्रेरित किये,व अपने अपने स्कूल में भी निर्माण पर जोर देने को कहा गया।

    दो दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय बिलाईगढ़ में 29 मार्च से 30 मार्च को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में विकासखंड बिलाईगढ़ स्थित समस्त प्राथमिक शालाओं से एक-एक शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। इस प्रकार कुल 295 शिक्षक शिक्षिकाओं को खिलौना शिक्षण शास्त्र के अंतर्गत यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस हेमन्त श्रीवास मास्टर ट्रेनर व जादुई पिटारा ब्लाक नोडल बिलाईगढ़ के द्वारा सभी शिक्षकों को जादू दिखाया गया जो बहुत आकर्षक रहा, जिसमे पुस्तक में आग लगाना, गुब्बारा में तार आर पार करना,खाली गिलास से पानी निकालना,रस्सी को डंडा बनाना नोटों का बंडल निकालना इस प्रकार बहुत से जादू को देखने के बाद अधिकारियों के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने ताली बजाकर कर उत्सावर्धन किये व 2 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,441 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056120
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.