बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय सरसीवा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय महिला कांग्रेस सम्मेलन में हुए शामिल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय आज सोमवार को महिला कांग्रेस द्वारा सरसीवा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय महिला कांग्रेस सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए।

- Advertisement -

इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जी का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों की संख्या में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। महिलाओं को संबोधित करते हुए बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही और भूपेश सरकार के द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार भी जताया।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने दोनों हाथ को उठाकर बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्र राय जी को आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः बिलाईगढ़ विधायक के रूप में जीतने के लिए संकल्प लिया। जिसके बाद बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सभी महिलाओं का दिल से आभार जताया और सभी महिलाओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।

Latest News

मॉक ड्रील : सारंगढ़ बस स्टैंड में मिला संदिग्ध बैग…बम डिस्पोजल टीम ने की कार्यवाही…

मॉक ड्रील : सारंगढ़ बस स्टैंड में मिला संदिग्ध बैग...बम डिस्पोजल टीम ने की कार्यवाही... सारंगढ़ : सारंगढ़ बस स्टैंड...

More Articles Like This

error: Content is protected !!