बिलाईगढ़ : शिक्षक विनोद डडसेना को मिला “काव्य कलश समाज गौरव सम्मान”…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : काव्य कलश मंच खरसिया रायगढ़ के बैनर तले 19 दिसम्बर 2021 को लखी राम अग्रवाल आडिटोरियम खरसिया में काव्य कलश पत्रिका विमोचन व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।जिसमें शिक्षक विनोद कुमार डड़सेना बिलाईगढ़ को “काव्य कलश समाज गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया। उनके शिक्षकीय कार्य के साथ साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

- Advertisement -

यह सम्मान उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधा सुनील शर्मा व काव्य कलश के संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता जी के हाथो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में काव्य कलश मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम गुप्ता, अजय पटनायक, गुलशन खम्हारी, जमुना प्रसाद चौहान, लखन भाई, सुकदेव सिंह राठिया, कु.केसिका साहू, प्रीति रात्रे, वेदकान्ति रात्रे, प्रीति यादव , नेहा ठेठवार, पुष्पा पटनायक, अग्रवाल समाज सरिया के संरक्षक बंशीधर अग्रवाल, कवि शरद यादव अक्स बिलासपुर व बिलाईगढ़ से पहुंचे साहित्कार लोकनाथ टांडे, महेत्तर लाल देवांगन, लीलाधर प्रजापति, हितेन्द्र पाण्डे, महादेव जायसवाल, श्रीमती गीता देवांगन, श्रीमती निशा डड़सेना, श्रीमती मधु प्रजापति सहित कई साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षक विनोद कुमार डड़सेना को यह सम्मान मिला। इसके साथ ही साथ शिक्षक के द्वारा स्वरचित काव्य रचना को काव्य कलश पत्रिका में स्थान मिला है। समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान व साहित्य के क्षेत्र उलेखनीय कार्य व सम्मान प्राप्ति के लिये परिवारजन, मित्रगण, व शिक्षक गण सहित गाँव के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

Latest News

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला…मेला में निःशुल्क पशु उपचार शिविर और कृषक संगोष्ठी भी...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला...मेला में निःशुल्क पशु उपचार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!