Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : युवक ने इस वजह से अपने ही सगाई के दिन दो दोस्तों की कर दी हत्या…ऐसे दिया घटना को अंजाम…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : युवक ने इस वजह से अपने ही सगाई के दिन दो दोस्तों की कर दी हत्या…ऐसे दिया घटना को अंजाम…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 4, 2023Updated:February 4, 2023No Comments4 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : युवक ने इस वजह से अपने ही सगाई के दिन दो दोस्तों की कर दी हत्या…ऐसे दिया घटना को अंजाम…

    जांजगीर-चाम्पा : छत्तीसगढ़ में एक युवक ने अपने दो दोस्तों की हत्या कर दी है। ये चौंकाने वाला मामला जांजगीर-चांपा जिले से प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, उधारी की रकम मांगने से परेशान आरोपी ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। सगाई में शराब पार्टी के बहाने जहर देकर दोस्त को मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला जांजगीर का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल नवागढ में अक्षय केवट और दुर्गा दास नाम के युवक की मौत हुई थी।

    मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की नई कार…सुरक्षा काफिले में शामिल हुई फॉर्च्यूनर…गाड़ी का नम्बर भी है बेहद खास…यहां देखिए कार में क्या क्या है खूबियां…

    हालांकि पहले अक्षय की मौत को शराब पीने से जोड़कर देखा जा रहा था। लेकिन, बाद में जब मेडिकल जांच हुई तो पता चला कि अक्षय की मौत जहरीले पदार्थ के खाने से हुई है। लिहाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर अलग-अलग एंगल पर जांच शुरू की थी। दरअसल मृतक दुर्गादास और मृतक अक्षय केवट निवासी सेमरा वार्ड क्रमांक 4 कुटरा बोड थाना नवागढ का पीएम कराया गया। पी एम रिपोर्ट मे डाक्टर द्वारा विसरा प्रिजर्व किया गया था। जिसकी एफएसएल से परीक्षण कराया गया।

    छत्तीसगढ़ : सेल्फी के चक्कर में युवक घायल…हाथियों के झुंड ने दौड़ाया, घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती…

    एफएसएल रिपोर्ट में मृतक दुर्गादास एवं अक्षय केंवट के विसरा मे एल्यूमीनियम फास्फाईड एवं इथाईल एल्कोहल होना लेख किया गया है। मृतक दुर्गादास एवं अक्षय केवट के परिजनो से पूछताछ कर कथन लिया गया जिन्होंने अपने अपने कथन मे बताया कि 14 दिसंबर को दोपहर को मृतक अक्षय केवट और दुर्गादास अपने दोस्त धनीराम केवट के घर गए थे। शाम 5.30 बजे धनीराम द्वारा मृतको के घरवालों को बताया कि मृतक अक्षय केवट और दुर्गादास उसके घर के पीछे बाडी मे शराब पीकर गिरे पड़े है।

    बलौदाबाजार : अंधविश्वास के चलते बुजुर्ग की हत्या…”मटिया” के माध्यम से जमीन में गड़ा धन पाने की लालच में ऐसे दिया घटना को अंजाम…पढ़िए पूरी क्राइम स्टोरी…

    दुर्गादास को धनीराम द्वारा उसके घर छोड़ा गया और अक्षय को उसके परिजनो के साथ जिला अस्पताल ले जाने पर जिला अस्पताल मे डाक्टर द्वारा अक्षय की मौत होना बताया गय। दुर्गादास के परिजनो द्वारा भी दुर्गादास को अस्पताल ले जाने पर डाक्टर द्वारा मृत्यू होना बताया गया। मृतको के परिजनो द्वारा अपने अपने कथन में बताया कि अक्षय केवट द्वारा अपनी धान की फसल को धनीराम को न बेचकर दूसरे को बेच देने के कारण, धनीराम द्वारा चिढ़ कर अक्षय और दुर्गादास को शराब में जहर मिलाकर पिला देने का संदेह होना बताया।

    शिवरीनारायण मेला : कलेक्टर व एसपी ने शिवरीनारायण मेला के तैयारियों का लिया जायजा…मेला महोत्सव समिति और संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

    प्रकरण की गंभीरता को देखते संदेही आरोपी धनीराम केवट से पूछताछ किया गया तो उसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि मृतक अक्षय केवट और दुर्गा दास इसके दोस्त थे। जिनसे आरोपी द्वारा पैसा उधार लिया गया था। आरोपी की शादी होने वाली थी उसको और पैसे की आवश्कता थी। उसी समय अक्षय और दुर्गादास अपना उधारी का पैसा आरोपी से बार बार वापस मागते थे। नही लौटाने पर बेइज्ज्त करते थे।

    मृतक अक्षय ने अपनी फसल को आरोपी धनीराम के घर में रखा था और आरोपी धनीराम को उस फसल को बेचने का सौदा किया था, लेकिन अधिक कीमत मिलने पर अक्षय ने फसल दूसरे को बेच दिया। जब आरोपी द्वारा अक्षय को बोला गया तो अक्षय आरोपी से विवाद किया और अपना उधार का पैसा वापस मागने लगा और दुर्गादास को भी पैसा वापस मांगने के लिए उकसाने लगा। अक्षय और दुर्गादास के द्वारा बार बार उधार का पैसा वापस मागने से तंग आकर आरोपी धनीराम द्वारा अक्षय और दुर्गादास को शराब में जहर मिलाकर पिलाकर उन्हें जान से मार देने का योजना बनाया।

    शराब भटटी से शराब लाकर उसमे कीटनाशक जहर मिलाकर अपने सगाई वाले दिन अक्षय और दुर्गादास को जहर मिली शराब मिलाकर पिला दिया जिससे अक्षय और दुर्गादास की मृत्यू हो गयी। विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर एक सल्फास कंपनी का पैकेट जिसमे कुछ मात्रा में पाउडर है एवं एक देसी मदिरा प्लेन शराब की खाली शीशी को जप्त किया गया। आरोपी धनीराम केवट उम्र 26 साल निवासी सेमरा को दिनांक 2/2/23 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,442 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056157
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.