छत्तीसगढ़ : खेत में सब्जी तोड़ने जा रहे युवक को हाथियों ने कुचलकर मारा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : खेत में सब्जी तोड़ने जा रहे युवक को हाथियों ने कुचलकर मारा…

- Advertisement -

अंबिकापुर : अंबिकापुर-राजपुर रोड पर स्थित शहर से लगे ग्राम परसा में बुधवार की अलसुबह 3 हाथियों के दल ने एक ग्रामीण युवक को कुचलकर मार डाला। दरअसल युवक अपने खेत में सब्जियां तोडऩे जा रहा था, इसी दौरान उसका हाथियों से सामना हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

वन विभाग द्वारा तात्कालिक सहायता राशि के रूप में मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए प्रदान किए हैं। हाथियों के गांव के आस-पास विचरण करने से जहां ग्रामीणों में दहशत है, वहीं वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। इधर हाथियों ने ग्राम परसा में 2 घर भी ढहा दिए हैं।

बता दे कि शहर से लगे ग्राम परसा निवासी देवनारायण पैंकरा पिता गोंदल 40 वर्ष बुधवार की अलसुबह करीब 4 बजे घर से 2-3 किमी दूर बेजानकोना स्थित खेत में भिंडी तोडऩे जा रहा था। इसी दौरान अंधेरे में उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और वह हाथियों के सामने पहुंच गया। यह देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने दौड़ा उसे सूंड में लपेटा और पटककर पैरों से कुचलकर उसकी जान ले ली।

Latest News

बिहार की जनता ने विकास के नाम पर एनडीए को दिया ऐतिहासिक जनमत : देवेंद्र ठाकुर…

बिहार की जनता ने विकास के नाम पर एनडीए को दिया ऐतिहासिक जनमत : देवेंद्र ठाकुर... गरियाबंद : बिहार विधानसभा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!