Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026

    गिधौरी : घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी…आरोपी किशन साहू गिरफ्तार…आरोपी ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ के प्रशांत पैंकरा खेलेंगे IPL…मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने मिला मौका…क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह…
    Featured

    छत्तीसगढ़ के प्रशांत पैंकरा खेलेंगे IPL…मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने मिला मौका…क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 15, 2023
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ के प्रशांत पैंकरा खेलेंगे IPL…मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने मिला मौका…क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह…

    जशपुर जिले के तपकरा के रहने वाले युवा क्रिकेटर प्रशांत साय पैंकरा का चयन IPL में खेलने के लिए हुआ है। प्रशांत मुंबई इंडियंस टीम की ओर से खेलेंगे। प्रशांत के चयन से न सिर्फ जशपुर बल्कि पूरे प्रदेश के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

    फरसाबहार ब्लॉक के तपकरा में रहने वाले युवा खिलाड़ी प्रशांत के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके बेटे को इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उनके पिता परमेश्वर साय पैंकरा ने कहा कि तपकरा जैसे छोटे से गांव में रहते हुए उनके बेटे का चयन आईपीएल में हुआ है, इससे वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं मां अनुजा ने कहा कि हमें अपने रिश्तेदारों, परिचितों और अन्य लोगों से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

    बता दे कि मुंबई इंडियंस टीम में सपोर्ट बॉलर के तौर पर चुने गए प्रशांत साय के पिता परमेश्वर साय पैंकरा फरसाबहार ब्लॉक में करारोपण अधिकारी हैं और मां अनुजा पैंकरा भारतीय जनता पार्टी जशपुर जिले की उपाध्यक्ष हैं। माता-पिता का कहना है कि प्रशांत को बचपन से ही क्रिकेट में विशेष रुचि थी, जिसे उन्होंने पहचाना और आगे बढ़ाया। प्रशांत की प्रारंभिक शिक्षा तपकरा के ज्ञानोदय स्कूल से हुई। इसके बाद वो ओडिशा राज्य के बरगढ़ चला गया। यहीं से उसने खेल की भी शुरुआत की। बरगढ़ (ओडिशा) के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रशांत का रायपुर आना हुआ। यहां पढ़ाई और क्रिकेट साथ-साथ चलती रही। युवा खिलाड़ी प्रशांत क्रिकेट खेलने राजकोट, चेन्नई, मुम्बई और अन्य जगहों तक भी जा चुके हैं। गांव के इस होनहार खिलाड़ी ने सबसे पहले झारखंड के रांची में क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद कड़ी मेहनत कर प्रशांत ने पहली अंडर 19 में जगह बनाई। इसके बाद खिलाड़ी ने गुजरात और छत्तीसगढ़ में कई मैचेज खेले।

    रायपुर आने के बाद पहले साल में अंडर 19 छत्तीसगढ़ टीम में उसका चयन हुआ। उसके बाद छत्तीसगढ़ अंडर 25 वनडे ट्रॉफी के दौरान मुम्बई इंडियंस के स्काउट ने उन्हें देखा। उसके बाद उन्होंने प्रशांत को ट्रायल के लिए मुंबई बुलाया। इसमें प्रशांत के द्वारा बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें केवाई पाटिल ट्रॉफी में रिलायंस टीम की तरफ से खेलने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके बाद खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईपीएल के मुंबई इंडियंस टीम में सपोर्ट बॉलर के रूप में चुना गया है। प्रशांत दाएं हाथ के फास्ट बॉलर हैं और 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार गेंद फेंकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Featured

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Featured

    गिधौरी : घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी…आरोपी किशन साहू गिरफ्तार…आरोपी ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

    November 15, 2026
    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,202 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,139 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,989 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,756 Views
    Don't Miss

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    By Ghatna ManchanNovember 20, 20260

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से…

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026

    गिधौरी : घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी…आरोपी किशन साहू गिरफ्तार…आरोपी ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

    November 15, 2026

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1073081
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    प्रधान संपादक
    प्रधान संपादक

    रूपेश श्रीवास

    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.