Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » मुख्यमंत्री ने सोनाखान को दी 28 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात… सीएम ने कहा रायपुर के जयस्तंभ चौक पर लगाई जाएगी शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा…
    Featured

    मुख्यमंत्री ने सोनाखान को दी 28 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात… सीएम ने कहा रायपुर के जयस्तंभ चौक पर लगाई जाएगी शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 10, 2021No Comments6 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    मुख्यमंत्री ने सोनाखान को दी 28 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात… सीएम ने कहा रायपुर के जयस्तंभ चौक पर लगाई जाएगी शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा…
    बलौदाबाजार : रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित किया जायेगा। जयस्तंभ चौक पर ही 10 दिसम्बर 1857 को तत्कालीन अंग्रेजी सरकार द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सोनाखान (जिला बलौदाबाजार) के शहीद स्मारक में वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने के उपरांत आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की है। श्री बघेल ने सोनाखान को तहसील तहसील बनाने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद स्मारक परिसर में शहीद वीरनारायण सिंह की घोड़े पर सवार आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने यहां 28 करोड़ 60 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी। इनमें 9 करोड़ 60 लाख रूपये की बंगलापाली से महराजी मार्ग पर जोंक नदी में निर्मित पुल एवं 16 करोड़ की लागत से एकलव्य छात्रावास का लोकार्पण तथा कुरूपाठ में 2 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से कुरूपाठ में सीढ़ी निर्माण के प्रथम चरण का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह एवं विशेष अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री चन्द्रदेव राय, सुश्री शकुन्तला साहू, छग पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री हितेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्य मंच पर शहीद के परिजनों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शहीद के वंशजों के बढ़ाये गये मासिक पेंशन स्वीकृति आदेश पत्र भी प्रदान किये। आदेश के तहत अब प्रति माह उनके वंशजों को दस हजार रूपये पेंशन मिलेगी। इसके पहले मासिक पेंशन केवल एक हजार रूपये मिलता था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सोनाखान इलाके के पांच ग्राम- कुकरीकोना, उपरानी, अचानकपुर, पटियापाली एवं गितपुरी की ग्राम सभा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र भी वितरित किये। सोनाखान कॉलेज की मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल शहीद वीर नारायण सिंह ने फूंका था। उनके बलिदान दिवस पर उन्हें याद करके हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीद वीर नारायण सिंह के आदर्शों पर चलकर गांव, गरीब और किसानों के कल्याण में जुटी हुई है। किसानों के आर्थिक सामाजिक विकास के कार्यों से हम जरा भी पीछे नहीं हटेंगे। किसानों का सर्वागीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विपरित परिस्थितियों एवं अड़गेबाजी के बावजूद हम किसानों की उपज का घोषणा के अनुरूप खरीदी कर रहे हैं। दिनों-दिन हम किसानों से ज्यादा मात्रा में धान खरीदी कर रहे हैं। इस वर्ष 1 करोड़ 5 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लंबित लगभग 400 करोड़ रूपये की सिंचाई कर माफ कर दी है। तेन्दूपत्ता की खरीदी मूल्य 2500 रूपये से बढ़ाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा किये हैं। पहले केवल 7 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जाती थी, इसे बढ़ाकर हम 52 प्रकार के वनोपजों की खरीदी कर रहे हैं। इनका लाभकारी समर्थन मूल्य भी राज्य सरकार ने घोषित कर रखा है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ पहला प्रदेश है जिसने कोदो,कुटकी एवं रागी जैसे फसलों के समर्थन मूल्य घोषित किया है। इस दर पर हम सरकारी खरीदी भी कर रहे हैं। हम बरसों से वन भूमि पर काबिज लोगों को वन अधिकारी पट्टा भी वितरित कर उन्हें चिंता से मुक्त कर दिये हैं। राज्य में लगभग साढ़े 4 लाख लोगों को वन भूमि का पट्टा वितरित किया गया है। छत्तीसगढ़ इस मामले में भी पहला राज्य है कि इसने गोबर को भी किसानों और ग्रामीणों की आमदनी का जरिया बना दिया है। हम एक रूपये में चाऊर दे रहे हैं और 2 रूपये में लोगों से गोबर खरीद रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था देश में और कहीं नहीं है।

    श्री बघेल ने कहा कि किसानों को धान खरीदी में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। बारदाने का मूल्य हमने 18 रूपये से बढ़ाकर 25 रूपये कर दिए हैं। पिछले दस दिनों में 13 लाख 85 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गौठान में पशुओं को चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को पैरादान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि खेतों में अभी बड़ी मात्रा में पैरा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में महिला समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट गुणवत्ता पूर्ण खाद है। डीएपी खाद का यह अच्छा विकल्प है। पिछले महीनों में जब डीएपी की कमी थी तो वर्मी कम्पोस्ट के रूप में इस खाद के विकल्प के रूप में काम आया है। इससे हमारे उपज का उत्पादन बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने समाज में असमानता को दूर करने का बीड़ा उठाया था। उनके इस आदर्श पर हमारी सरकार चल रही है। गौठान केवल गायों के ठहराने भर के स्थल नहीं हैं, बल्कि रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क के तौर पर विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं का सम्मान करते हुए अनेक अवकाश की घोषणा की है। इस कड़ी भी छेरछेरा पर्व पर भी इस साल से अवकाश रहेगा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए हमने सहकारी समितियों की संख्या लगभग 1300 से बढ़ाकर 2056 किये हैं ताकि किसानों को खाद-बीज के लिए ज्यादा दूर तक जाना न पड़े। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए भी उपार्जन केन्द्र बढ़ाए। फिलहाल 2399 केन्द्रों के जरिये धान खरीदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिलाकर 2500 रूपये से भी ज्यादा राशि प्रति क्विंटल मिलेगी। अगले एक दो साल में 2800 रूपये तक प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की जा सकती है। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासियों एवं गरीबों की सरकार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को भी हमारी सरकार 6 हजार रूपये हर साल किश्तों में मदद करेगी। संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री चन्द्रदेव राय ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों का उल्लेख करते हुए इनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने स्वागत भाषण दिया। एस.एसपी श्री दीपक कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम सिद्धिकी,अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,898 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    By Ghatna ManchanSeptember 6, 20260

    शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित… पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर…

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063344
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.