Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026

    विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु सौंपा गया ज्ञापन…

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ : खून से लथपथ मिली पति पत्नी की शव, गांव में दहशत का माहौल…

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा मेला में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा…
    Featured

    सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा मेला में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 23, 2024No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा मेला में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा…

    रुपेश श्रीवास
    बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने दामाखेड़ा के नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा किए। साथ ही पूर्व में स्वीकृत 22 करोड़ रूपये से अधिक लागत से बनने वाले कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर परिधि में कोई नया औद्योगिक प्रतिष्ठान शुरू न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही। समारोह में मुख्यमंत्री ने पंथश्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब का स्वागत करते हुए उनसे छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल,सांसद सुनील सोनी, भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव, लुण्ड्रा विधायक प्रमोद मिंज, भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने भी गुरू का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    धर्मगुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली दफा दामाखेड़ा आगमन पर श्री विष्णु देव साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। उनके सहज सरल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उन्हे कबीर पंथी बताया। उन्होने ने आज संत समागम में पहुंचकर दामाखेड़ा का गौरव बढ़ाया है। धर्मगुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब इस मेले का महत्व एवं कबीर पंथ के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया की 120 सालों से यह मेले का आयोजन हो रहा है। साथ ही दामाखेड़ा के आसपास स्थापित हो रहे उद्योगो खासकर स्पंज आयरन एवं बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर अपनी चिंता व्यक्त की।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्यमंत्री का दायित्व मुझे मिला है इस दायित्व से जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आप सभी के विश्वास और सहयोग से प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे। उन्होंने ने कहा कि बचपन से ही मेरा जुड़ाव कबीर पंथ से रहा है और चौका आरती में शामिल होते रहे है। मेरे गृह ग्राम बगिया में कबीर पंथ के मुनियों के पदार्पण हुआ है जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी क्षेत्र में भी कबीर पंथियों की बड़ी संख्या है। जहां भी कबीर पंथ का मेला लगता है वहां हमारे गांव के आस पास के लोग जरूर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव के किसान के बेटे को आप लोगों ने मुख्यमंत्री का बड़ा दायित्व दिया है। इस चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी पर खरा उतरने में लिए आप सबकी सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहे। जिस प्रकार से मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताया है उसे आगे भी कायम रखते हुए सेवा का अवसर देते रहेंगे। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे।
    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने केवल 2 माह में ही लंबे समय से रुके बड़े बड़े काम को पूरा किया है। इस अवधि में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, महतारी वंदन योजना तथा युवाओं की मांग पर पीएससी परीक्षा में हुए गड़बड़ी की सीबीआई जांच जैसे बड़े काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध है और निरन्तर बड़े बड़े काम होते रहेंगे। उन्होंने आगें कहा धर्मनगर दामाखेड़ा कबीरपंथियों की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। राज्य सरकार यहां के प्राचीन तालाब सहित संपूर्ण दामाखेड़ा के विकास के लिए वचनबद्ध है। ताकि यहां दर्शन के लिए आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु दामाखेड़ा की मधुर स्मृति लेकर वापस लौटेंगे। समारोह को कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि साहेब, गुरूगोसांई भानुप्रताप साहब, दामाखेड़ा के पूर्व सरपंच कमलेश साहू, कलेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, डीएफओ मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन अपर कलेक्टर बीसी एक्का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव,सहित जनप्रतिनिधि गण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Featured

    विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु सौंपा गया ज्ञापन…

    October 12, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : खून से लथपथ मिली पति पत्नी की शव, गांव में दहशत का माहौल…

    October 9, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026
    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,099 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,907 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,711 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,496 Views
    Don't Miss

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    By Ghatna ManchanOctober 20, 20260

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव…

    विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु सौंपा गया ज्ञापन…

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ : खून से लथपथ मिली पति पत्नी की शव, गांव में दहशत का माहौल…

    October 9, 2026

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1066242
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.