Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कल मिले कोरोना के 2400 मरीज, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी पॉजिटिव…
    Featured

    CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कल मिले कोरोना के 2400 मरीज, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी पॉजिटिव…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 7, 2022No Comments3 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। गुरुवार को प्रदेश भर में संक्रमण के 2400 नए मामले सामने आए। छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मरीज मिलने के 169 दिनों के बाद एक दिन में केस दो हजार के पार पहुंचने शुरू हुए थे। दूसरी लहर का पीक खत्म होने के 210 दिन यानी करीब 7 महीने बाद यह आंकड़ा फिर से दो हजार पार कर गया है।

    छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला 18 मार्च 2020 को सामने आया था। 2 सितंबर को पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन में दो हजार से अधिक संक्रमित मिले थे। 14 अक्टूबर को पहली लहर का पीक आया। 29 अक्टूबर को 2005 मरीज मिले थे। इसके बाद केवल एक बार आंकड़ा दो हजार के पार पहुंचा। इसके 140 दिन बाद 24 मार्च 2021 को 2 हजार 106 मरीज मिले।

    यह दूसरी लहर की शुरुआत थी। केवल 30 दिनों में यानी 23 अप्रैल को मिले 17 हजार 397 मरीजों के साथ दूसरी लहर अपने पीक पर थी। उसके बाद ढलान शुरू हुई। 17 अप्रैल को प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर एक लाख 30 हजार 460 पहुंच गई। यह कोरोना मरीजों की सर्वाधिक संख्या थी। कोरोना की इस तीसरी लहर को विशेषज्ञ तीन गुना अधिक संक्रामक बता रहे हैं।

    इस मान से अगले 15 से 20 दिन में यह लहर अपने पीक की ओर होगी। तब रोजाना संक्रमितों की संख्या पहली और दूसरी लहर के पीक से अधिक होगी। अभी प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 6 हजार 905 हाे गई है।

    रायपुर सबसे अधिक संक्रमित :- पहली और दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर में भी रायपुर संक्रमण का हॉटस्पॉट बना हुआ है। गुरुवार को यहां 752 नए मरीज मिले। बिलासपुर में 326, दुर्ग में 314, रायगढ़ में 247, जशपुर में 144, जांजगीर-चांपा में 126 और कोरबा में 122 नए संक्रमित मिले हैं। राजनांदगांव, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। केवल 9 जिलों में एक से 9 तक मरीज मिले।

    9 जिलों में संक्रमण दर 4% के पार :- छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 48 हजार 832 नमूनों की जांच हुई। इसमें 2400 मरीज मिले। इस मान से प्रदेश में औसत संक्रमण दर 4.91% तक पहुंच गई। रायपुर में संक्रमण दर सर्वाधिक 11.17% तक पहुंच गई। बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में भी संक्रमण दर 4% के पार पहुंच गई है। शेष 19 जिलों में यह 4% से कम रही है।

    नेता प्रतिपक्ष भी संक्रमण की चपेट में :- गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच कराई थी। संक्रमण की पुष्टि हो जाने के बाद कौशिक ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की जांच रिपोर्ट इसी सप्ताह पॉजिटिव आई थी। सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े भी 3 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।

     

     

     

     

    सौजन्य : दैनिक भास्कर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,091 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,893 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,481 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1062319
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.