Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » Exclusive : ज्ञान बांटते 2 शिक्षकों की कहानी : 9 बच्चे अशिक्षित न रह जाएं इसलिए नदी पार कर जंगली रास्तों पर 3 किमी पैदल चलते हैं, जर्जर स्कूल बंद हुआ तो घर को बना दिया पाठशाला…
    छत्तीसगढ़

    Exclusive : ज्ञान बांटते 2 शिक्षकों की कहानी : 9 बच्चे अशिक्षित न रह जाएं इसलिए नदी पार कर जंगली रास्तों पर 3 किमी पैदल चलते हैं, जर्जर स्कूल बंद हुआ तो घर को बना दिया पाठशाला…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 5, 2021No Comments3 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    शिक्षक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ऐसे दो शिक्षकों की कहानी, जो विपरीत परिस्थितियों में भी ज्ञान बांट रहे हैं। इनमें से एक रोज उफनती नदी पार कर और 3 किमी जंगली व पहाड़ी रास्तों का सफर तय कर महज 9 बच्चों को पढ़ाने जाते हैं। सिर्फ इसलिए कि अगर इन्होंने जाना बंद किया तो बच्चे अनपढ़ रह जाएंगे। वहीं एक अन्य शिक्षक हैं, जिन्होंने जर्जर स्कूल बंद होने के बाद घर को ही पाठशाला बना दिया।

    बिलाईगढ़ : 5 वर्षीय बालक को अपहरण कर फिरौती के लिए 5 लाख रुपये मांगने वाले आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा, बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा की घटना…

    शिक्षा देने के लिए रोज जोखिम में डालते हैं जान :- मनोरा विकासखंड की ग्राम पंचायत रेमने का आश्रित गांव है गेड़ई। यहां पहाड़ के ऊपर बसी है कोरवा जनजाति की बस्ती। यहां एक स्कूल है, जहां रोज पढ़ाई होती है। इसके लिए प्राथमिक शाला सरंगापाठ के शिक्षक लक्ष्मण राम करीब 40 किमी लंबी दूरी रोज तय करते हैं। घर से तो बाइक पर निकलते हैं। फिर रास्ते में उसे खड़ी कर उफनती ईब नदी को पार करते हैं। इसके बाद पैदल करीब 3 किमी जंगल के रास्ते से पहाड़ चढ़ना होता है। शिक्षक लक्ष्मण राम कहते हैं कि इस गांव में शिक्षा का अलख जगाना और गांव के सभी बच्चों को शिक्षित करना मिशन है। खुशी मिलती है।

    यहां के बच्चे पढ़ें, यही मेरा मिशन :- शिक्षक लक्ष्मण राम कहते हैं कि कोई भी दूसरा टीचर इस स्कूल में आना नहीं चाहता है। सभी अपने गांव या शहर के स्कूलों में रहना पसंद करते हैं। एक टीचर होते हुए मुझे एक ऐसी जगह पर पढ़ाने को मौका मिला है, जहां अब तक शिक्षा सही ढंग से पहुंची ही नहीं है। इस गांव में शिक्षा का अलख जगाना और गांव के सभी बच्चों को शिक्षित करना मिशन है। खुशी मिलती है। इसलिए रोजाना इतनी कठिनाइयों का सामना कर स्कूल हर हाल में पहुंचता हूं।

    छत्तीसगढ़ : मामूली विवाद के बाद हुई पिटाई में घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…

    …तो निरक्षर रह जाएंगे गांव के बच्चे :-
    मनोरा के ‌BRC (ब्लॉक संसाधन समन्वयक) तरुण पटेल बताते हैं कि पहाड़ के ऊपर बस्ती है। स्कूल भवन भी टीले पर है। इस बस्ती में 13 परिवार हैं। इनके 9 बच्चे प्राथमिक शाला में दर्ज हैं। सभी परिवार डिहारी कोरवा जनजातियों से हैं। यहां स्कूल 2006 में खुला और साल 2008 में भवन बनाया गया। वह बताते हैं कि यह एक ऐसी बस्ती है, जहां स्कूल में शिक्षक नहीं पहुंचे तो बच्चे निरक्षर रह जाएंगे। बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।

    स्कूल बंद हुआ तो बच्चे जाने लगे, फिर घर में लगाई क्लास :- ऐसे ही एक और शिक्षक हैं विजय तिर्की। वे प्राथमिक शाला कडरूजबला में पढ़ाते थे। स्कूल भवन जर्जर हुआ, तो उसे बंद कर दिया गया। स्कूल बंद हुआ तो बच्चे भी नाम कटवा कर दूसरी जगह जाने लगे। यह देखकर विजय ने अपने घर में ही पाठशाला शुरू कर दी। विजय इसी गांव के निवासी हैं। लोगों ने उन्हें पढ़ाते देखा तो बच्चों को भेजना शुरू कर दिया। अभी वे 16 बच्चों को पढ़ा रहे हैं। कहते हैं कि बच्चे नाम न कटवाते तो दोगुनी संख्या होती।


    स्कूल भवन कभी भी गिर सकता है। भवन की छत के प्लास्टर उखड़ चुके हैं और दीवारों में बरसात में नमी रहती है। उसकी हालत देख पंचायत के आदेश पर बंद कर दिया गया। स्कूल भवन की मरम्मत के लिए शिक्षक और पंचायत ने कई बार शिक्षा विभाग के पास प्रस्ताव भेजा, लेकिन आज तक राशि स्वीकृत नहीं की गई। इसके बाद करीब 5 साल से वहां ताला लटका हुआ है। स्कूल बंद हुआ तो बच्चों ने दूसरी जगह एडमिशन ले लिया।

     

    सौजन्य : दैनिक भास्कर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,064 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,440 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,227 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1055728
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.