Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » Exclusive : सारंगढ – बिलाईगढ़ जिला निर्माण पर विशेष, कैसे हुआ सारंगढ़ का नामकरण, काफी संघर्षों के बाद नया जिला घोषित…
    छत्तीसगढ़

    Exclusive : सारंगढ – बिलाईगढ़ जिला निर्माण पर विशेष, कैसे हुआ सारंगढ़ का नामकरण, काफी संघर्षों के बाद नया जिला घोषित…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 15, 2021Updated:August 15, 2021No Comments3 Mins Read5 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ के पूर्वी भाग में सारंगढ़ स्थित है, इसके उत्तर में महानदी और चंद्रपुर जमीदारी, दक्षिण में फुलझर जमीदारी, पूर्व में संबलपुर जिला और पश्चिम में भटगांव और बिलाईगढ़ जमीदारिया से घिरा हुआ है। सारंग का अर्थ है बांस और गढ़ का अर्थ है किला अर्थात बांस की अधिकता के चलते क्षेत्र का नामकरण सारंगढ हुआ है। प्रारम्भ से ही राजतंत्र और सामन्तशाही की पोषक छत्तीसगढ़ अंचल में स्थित चौदह देशी (सामंती) रियासतों में सारंगढ़ रियासत एक थी। प्रारम्भ में सारंगढ़ रियासत हैहयवंशी कलचुरी शासकों के अधीनस्थ थी, ततपश्चात सारंगढ़ का क्षेत्र सम्बलपुर अठारह गढ़जात में शामिल कर लिया गया। अंचल में 18 वी शताब्दी में मराठा सत्ता स्थापना के चलते सारंगढ़ रियासत मराठा नियंत्रणाधीन हो गई। जिस समय छत्तीसगढ़ में मराठों का बर्बरतापूर्ण शासन कायम था, उन्ही दिनों ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सत्ता बंगाल, बिहार, उड़ीसा में तीव्रता से फैल रही थी। शीघ्र ही उसका प्रसार छत्तीसगढ़ में होने लगा परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ सहित सारंगढ़ रियासत पर मराठो का नियंत्रण समाप्त हो गया। सन 1818 में सारंगढ रियासत ब्रिटिश नियंत्रण एवं प्रभाव के अंतर्गत आ गया जो भारत की आजादी तक बना रहा पश्चात सारंगढ रियासत का भारतीय संघ में विलय हुआ।

    बिलाईगढ़ में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का आतिशी स्वागत, सारंगढ़ बिलाईगढ़ संयुक्त जिला बनने के बाद पहली बार बिलाईगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य रैली…

    सारंगढ के संस्थापक शासक दीवान जगदेव साय जो कि 12 वी शताब्दी में हुए थे, उनकी राजधानी गाटाडीह जो कि वर्तमान सारंगढ नगर से 10 किलोमीटर दूर थी। पश्चात नन्दनसाय, प्रताप सिंह, उजिआरसाय, बरबट साय, भिखराय, दलसाय, वीरभान साय, उदोत साय आदि राजाओं की उपाधि दीवान थी। पश्चात कल्याण साय से राजा उपाधि मिलती है, राजा विश्वनाथ साय, राजा सुभद्रसाय, राजा भीखम साय, राजा टीकम साय, राजा गजराज सिंह हुए। सन 1857 की क्रांति के समय राजा संग्राम सिंह अंग्रेजों के पक्ष में थे पश्चात राजा भवानी प्रताप सिंह, राजा रघुबर सिंह शासक हुए। अंतिम दो शासक राजा जवाहिर सिंह और राजा नरेशचंद्र सिंह प्रसिद्ध हुए। राजा जवाहिर सिंह ने सन 1924 में सारंगढ के राजमहल गिरी विलास पैलेस का निर्माण करवाया। अंतिम शासक राजा नरेशचंद्र सिंह के शासन में सन 1948 में सारंगढ का भारतीय संघ मे विलीनीकरण हुआ। राजा नरेशचंद्र सिंह लंबे समय तक मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में आदिम जाति कल्याण मंत्री रहे साथ ही कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री भी रहे।

    सारंगढ क्षेत्र की अपनी भौगोलिक विशेषता और ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत रही है। लम्बे समय से वहाँ के निवासियों की मांग सारंगढ़ को एक पृथक जिला बनाए जाने की रही है , आज 15 अगस्त 2021 को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा सारंगढ – बिलाईगढ़ को संयुक्त जिला निर्माण की घोषणा की गई है।

    चार नए जिलों का ऐलान : मनेंद्रगढ़, सक्ती, मानपुर, सारंगढ बिलाईगढ़ बने नए जिले, 18 नए तहसील…CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा…

    सहायक प्राध्यापक डॉ. ऋषिराज पांडेय ने बताया कि सारंगढ के इतिहास को सिलसिलेवार ढंग से लिपिबद्ध करने का सौभाग्य उन्हें विधाता ने प्रदान किया, जिसके चलते उनका गौरवपूर्ण इतिहास और उसके महत्व से शासन प्रशासन सहित जनमानस परिचित हो पाया तथा आज जिला के रूप में उसके पृथक अस्तित्व प्रदान किए जाने पर उनका श्रम सफल रहा तथा सारंगढ निवासियों की भावनाओं का सम्मान हो पाया जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन को उन्होंने साधुवाद दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,064 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,440 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,227 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1055640
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.