कोरबा के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग…आग की चपेट में आये कई दुकान…अंदर फंसे रहे कुछ लोग…देखे वीडियो…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कोरबा के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग…आग की चपेट में आये कई दुकान…अंदर फंसे रहे कुछ लोग…देखे वीडियो…

- Advertisement -

कोरबा : कोरबा के एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई है। इस वजह से कुछ लोग अंदर ही फंस गए। जिन्हें किसी तरह से सीढ़ियों के सहारे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस आग ने 10 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक शहर के बीचों बीच यह कॉम्प्लेक्स है। इस कॉम्प्लेक्स में एलआईसी का ऑफिस है, स्टेशनरी समेत कई दुकाने हैं। यहां आग करीब 1.30 बजे के आस-पास लगी थी। अचानक भड़की आग के बाद कॉम्प्लेक्स के अंदर मौजूद लोग किसी तरह से वहां से भागे।

इसके बाद फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। 4 गाड़ियों को मौके पर पहुंची हुई हैं। सभी गाड़ियां आग बुझाने लगातार प्रयास कर रही हैं।

उधर, खबर है कि कुछ लोग अंदर भी फंसे हैं। जिन्हें सीढ़ियों के सहारे निकाला जा रहा है। आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। आग इतनी जबरदस्त है कि धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि यहां आग कैसे लगी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है।

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!